Latest:
उधमसिंह नगर

मनोरंजन,उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के बीच उधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला सम्पन्न।

रुद्रपुर(खबर धमाका)।  उधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला 2026 समापन दिवस पर आयोजित बॉलीवुड उत्तराखंड संध्या में उत्तराखंड के एम टीवी वाइड गुरूप द्वारा आधुनिक संगीत से मेले में पहुंचे जनसमूह को गायन से मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर किया।

इसके उपरांत उत्तराखंड की मिट्टी से जुड़े और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले पांडवाज बैंड ने गाने गाकर व धुनों से दर्शकों को नाचने को मजबूर किया साथ ही मंच पर धरोहर थीम पर साड़ी व पहाड़ी पिछौडा,पंजाबी परिधानो के संकलन पर बेहतरीन फैशन शो का आयोजन किया गया जो दर्शकों/जनता ने बहुत सराहा।

समापन दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने सभी कलाकारों का स्वागत किया तथा अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया।सभी को सरस मेले की बधाई दी । उन्होंने उत्तराखंड सरकार ,भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे पांडवाज बैंड ने अपनी धुनों व गानों से संध्या की शुरूआत की तथा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके शानदार मंच प्रदर्शन ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय माहौल में बदल दिया, उपस्थित युवा संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए। सरस आजीविका मेला 2026 ने न केवल ग्रामीण उत्पादों और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने का मंच बना बल्कि सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का एक बेहतरीन संगम बनकर समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समापन दिवस पर सरस मेले आयोजन में भूमिका निभाने वाले अधिकारियों / कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर महापौर विकास शर्मा,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, कुलपति जी बी पंत विश्वविद्यालय डॉ मनमोहन सिंह चौहान,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय मुख्य कोषाधिकारी डॉ पंकज शुक्ल,पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त शिप्रा,जोशी,उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, गौरव पांडे , डॉ अमृता शर्मा,मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत,जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ आलोक शुक्ला, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ महेश जोशी, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, विधुत उमाकांत चतुर्वेदी,तहसीलदार दिनेश कुटौला, गिरीश त्रिपाठी ,जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल,सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिम्वाल, डीओपीआरडी बी एस रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी,प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

———————————————-