ऊधमसिंहनगर की महिला आरक्षी डौली को मिलेगा गृह मंत्रालय पुरुस्कार।CCTNS/ICJS प्रोजेक्ट में जनपद को दिलाया देश में प्रथम स्थान। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया सम्मानित
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर पुलिस में तैनात महिला आरक्षी डौली जोशी की मेहनत ने कमाल कर दिए। उन्होंने जनपद के साथ ही प्रदेश का मान भी बढ़ाया। उनकी मेहनत की बजह ही के सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिला देश में प्रथम स्थान मिला है। मास्टर ट्रेनर डौली जोशी ऊधम सिंह नगर पुलिस की प्राइड को गृहमंत्रालय से पुरुस्कार के लिए चुना है। मंगलवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने उन्हें सम्मानित किया अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ. मंजुनाथ टीसी के मुताबिक पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में तैनात महिला आरक्षी डौली जोशी द्वारा सीसीटीएनएस/ आईसीजेएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस का समस्त डाटा अप टू डेट किया गया। जिसमें उधम सिंह नगर पुलिस ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके फलस्वरूप पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला आरक्षी का नाम राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में पुरुस्कार हेतु भेजा गया था। जिसमें महिला आरक्षी का नाम चयनित किया गया है। ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भी पूर्व में उक्त महिला आरक्षी को वूमैन ऑफ द मंथ का खिताब दिया जा चुका है तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा भी महिला आरक्षी को 15 अगस्त 2023 को मेडल देकर सम्मानित किया जा चुका है।