रुद्रपुर में डिवाइडर पर चढ़ा बेकाबू ट्रक,बड़ा हादसा टला।देखें video

नरेन्द्र राठौर/रुद्रपुर(खबर धमाका)। महानगर की मुख्य सडक पर एक बेकाबू ट्रक डिवाइडर पर चढ गया, ट्रक ने एक यूनिपोल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।गनिमत यह रही कि हादसे के समय मौके पर भीड़ नहीं थी। फिलहाल हादसे से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना देर-रात की बताई है, बताते हैं रुद्रपुर में काशीपुर बाईपास रोड पर एक ट्रक रात को सरिया लेकर गुजर रहा था, ट्रक तेज स्पीड होने की बजह से गुरुनानक बालिका इंटर कालेज के पास बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ गया, लेकिन डिवाइडर पर लगे यूनिपोल की बजह से ट्रक रुक गया। हादसे के समय काफी रात होने की बजह से मौके पर भीड़भाड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
