उधमसिंह नगर

मंडी समिति अध्यक्ष दास के घर पहुंचे केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट।दास की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

नरेन्द्र राठौर                                                               रुद्रपुर (खबर धमाका)। केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री व सांसद  अजय भट्ट ने रुद्रपुर मे भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व मंडल अध्यक्ष व मंडी समिति रुद्रपुर के अध्यक्ष के.के. दास  की पत्नी के आकस्मिक निधन होने पर उनके एलायंस स्थित आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उनके साथ काशीपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा जी, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद ठुकराल, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, राजीव चौधरी, पार्षद बबलू सागर, आदि लोग मौजूद रहे।