Latest:
उधमसिंह नगर

बहुचर्चित महल सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों पर लगा यू0ए0पी0ए0 एक्ट,दो गिरफ्तार।विदेश में बैठे सूत्रधार व अन्य आरोपी के खिलाफ भी सख्त एक्शन की तैयारी 

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के बहुचर्चित महल सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों पर पुलिस ने यूएपीए एक्ट की कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्याकांड के साजिशकर्ता विदेश में बैठे आरोपी व अन्य आरोपियों पर भी यू.ए.पी.ए एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी के मुताबिक 13 अक्टूबर 2022 को कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर ने निवासी महल सिंह की दो अज्ञात व्यक्ति मोटर साईकिल से आए अज्ञात शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त मामले के खुलासे हेतु एसआईटी गठित की थी। एसआईटी द्वारा हत्या के साजिश कर्ताओं को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया गया। हत्याकांड की साजिश में शामिल दो अभियुक्त प्रभजोत सिंह पन्नू उर्फ प्रभजीत और गुरजीत उर्फ गुरजन्ट सिंह उर्फ जन्टा उक्त घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया था। वांछित अभियुक्तो की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में कोतवाली काशीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 609/2023 धारा 16/18/20/21 यू0ए0पी0ए0 एक्ट में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभजोत सिंह पन्नू उर्फ प्रभजीत 2- गुरजीत उर्फ गुरजन्ट सिंह उर्फ जन्टा पुत्रगण हरजाब सिंह निवासीगण ग्राम गुलजारपुर, कुण्डेश्वरी थाना कोतवाली काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

आपराधिक इतिहास प्रभाजोत सिंह पन्नू उर्फ प्रभजीत

1- एफआईआर नं0 631/2022 धारा 302/307/120बी भादवि व 3/25 आयुध अधनियम

2- एफआईआर नं0 203/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट

3- एफआईआर नं0 609/2023 धारा 16/18/20/24 यूएपीए एक्ट

4- एफआईआर नं0 207/2024 धारा 384/504/506/120बी भादवि

आपराधिक इतिहास ग्रजीत उर्फ गुरजन्ट सिंह उर्फ जन्टा

1- एफआईआर नं0 631/2022 धारा 302/307/120बी भादवि व 3/25 आयुध अधनियम

2- एफआईआर नं0 203/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट

3- एफआईआर नं0 609/2023 धारा 16/18/20/24 यूएपीए एक्ट