उत्तम दत्ता बने राज्यमंत्री,समर्थकों ने लड्डुओं से तौलकर किया स्वागत
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के लघु उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता को मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष बनने पर चामुंडा मंदिर शिवनगर के पास श्री श्याम एजेंसी पर लड्डुओं से तोलकर स्वागत किया।
इस दौरान लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप के अध्यक्ष संजीव गुप्ता,समाजसेवी संजय ठुकराल, विकास बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, विशाल, मनीष गंगवार, दीपू गुप्ता, विकास आर्या, वेद प्रकाश राठौड़ ,छत्रपाल राठौर, वेद प्रकाश मौर्य, शम्मी गुप्ता, गीता गुप्ता, किशन यादव, राजेंद्र राठौड़, आदि कार्यकर्ताओं मौजूद थे।