उत्तराखंड प्रदेश की जूनियर सेपक टाकरा बालक एवं बालिका वर्ग की टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए एल.पी.यू.जालंधर को रवाना.

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड प्रदेश की जूनियर सेपक टाकरा बालक एवं बालिका वर्ग की टीम 29 वी राष्ट्रीय सेपक टाकरा (बालक एवं बालिका) चैंपियनशिप 2025-26 जो दिनाँक 1 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी,जालंधर में आयोजित होने वाली है के लिए रुद्रपुर से एल.पी.यू.जालंधर को रवाना हुई. द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव आनंद खंपा ने बताया कि उक्त टीम में बालक वर्ग में मोहित उप्रेती,प्रिंस ध्यानी,सूरज सिंह,ईशान अधिकारी,हिमांशु गढ़िया,देवेश कुमार,दिव्यांशु विश्वकर्मा तथा तनिष् वर्मा समेत 8 खिलाड़ी एवं बालिका वर्ग में मनस्वी जोशी,पूर्णिमा गोस्वामी,प्रियंका,मिताशी रावत तथा राशि बिष्ट समेत 5 खिलाड़ी कुल 13 खिलाड़ी प्रतिभाग करेगें.इस टीम में गौरव बिनवाल तथा कशीष शर्मा को प्रशिक्षक के रूप मे नियुक्त किया गया. उक्त अवसर पर द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ नागेंद्र शर्मा ने आशा व्यक्त करते हुए बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी जूनियर टीम के खिलाड़ी राष्ट्रीय सेपक टाकरा चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदर्शित करेंगे.

