विजीलेंस ने ऊधमसिंहनगर में उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते दबोचा।एसएसपी अजय गणपति ने लिया सख्त एक्शन, आरोपी दरोगा निलंबित

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दरोगा के रिश्वतखोरी में गिरफ्तार होने के बाद एसएसपी अजय गणपति ने कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी दरोगा को तत्काल सस्पेंड करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

एसएसपी अजय गणपति के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त एक्शन लेते हुए उ०नि० ना०पु० अनवर अहमद को तत्काल प्रभाव से किया निलम्बित।
बताया कि आज विद्युत अधिनियम से संबंधित एक अभियोग में अभियुक्त से पैसों की मांग किये जाने का आरोप संबंधित उपनिरीक्षक पर लगा। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बन कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच प्रचलित है।
एसएसपी ऊधमसिंहनगर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
