देखें video, ऊधमसिंहनगर में गेंहू की खेत में लहलहाती मिली अफीम की खेती। आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने फसल को किया नष्ट
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका) ऊधमसिंहनगर में प्रतिबंध के बाद भी अफीम की खेती करने वाले पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे हैं, पिछले वर्ष जहां किच्छा में पुलिस ऐसी ही खेती पकड़ी थी तो अब बाजपुर क्षेत्र में पुलिस ने गेंहू के खेत में लहलहाती अफीम की खेती पकड़ी है। पुलिस प्रतिबंध खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से 104 किलोग्राम से ज्यादा अफीम के हरे पौधे बरामद हुए हैं।
ऊधमसिंहनगर में अफीम की खेती पूरी तरह प्रतिबंधित है। गुरुवार को जनपद में आपरेशन प्रहार व आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टीगत अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर व थानाध्यक्ष थाना केलाखेड़ा के निर्देशन में थाना केलाखेड़ा पुलिस को मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त दलजीत सिहं पुत्र स्व0 महेन्द्र सिहं नि.गंगापुर थाना केलाखेडा जनपद उधम सिहं नगर उम्र 60 वर्ष द्वारा अपने घर के समीप के खेत में उगायी गयी।अफीम के हरे पौधे मय डोडा फल के लगभग 104.205 किलोग्राम* को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियुक्त दलजीत सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।