देखिए video:रुद्रपुर में सांडों में भिड़ंत,दहशत में लोग। मौके पर लगी भीड़,एक घंटे में हुए शांत।लोग बोले आवारा सांड बने मुसीबत

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। महानगर में खुलेआम घूम रहे सांड कब दहशत फैला दें यह कोई नहीं जानता।जगह आवार घूम रहे सांड हादसों को बढ़ावा दे रहे तो लोगों पर हमला भी बोला देते हैं।
सोमवार की सुबह शहर के वार्ड नंबर 25 में स्थित आन्नद बिहार कालौनी में दो सांड आपस भिड़ गए। आबादी क्षेत्र सांडों के बीच करीब एक घंटे तक जमकर शह मात का खेल चला। सांडों के बीच चल रही लड़ाई की खबर से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों सांडों को अलग-अलग किया। सांडों की लड़ाई के दौरान कालौनी के लोगों में दहशत फैली रही।
कालौनी के अवधेश सिंह चौहान ने बताया कि बड़ी पैमाने पर सांड कालौनी में घूमते रहते हैं। इनमें लड़ाई भी आय दिन होती रहती है। जिससे लोगों में असुरक्षा का भाव बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन को आवारा सांडों को पकड़ना चाहिए। इस मामले वह शीघ्र ही नगर निगम में प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग करेंगे। मोहल्ले के भीम सिंह पयाल, ममता रानी, पंकज कुमार समेत अन्य लोगों ने भी आबारा सांडों पर चिंता जताई।
