ऊधमसिंहनगर में नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

रुद्रपुर (जिला उधम सिंह नगर)। जिला कार्यालय रुद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् गीत एवं स्वागत भाषण के साथ हुई। कार्यक्रम में नवनियुक्त युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चौधरी, मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री शशांक वर्मा एवं युवा मोर्चा जिला महामंत्री विशाल चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
