Latest:
उधमसिंह नगर

दोस्त ने साली से आंख लड़ाई तो ठोंक दी गोली।घर पर बुलाकर गोली मारने के बाद आत्म हत्या दिखाने की कोशिश।पुलिस ने पिस्टल के साथ तीन आरोपी दबोचें। 

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पिछले दिन हुए गोली कांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।

एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके के मुताबिक 20 जुलाई को ट्रांजिट कैंप थाने क्षेत्र के वार्ड 07 आजाद नगर में एक घर में वही के निवासी विशाल को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई थी, घटना के बाद एएसपी निहारिका तोमर, थानाध्यक्ष भारत सिंह मौके पर पहुंचे, मामले में विशाल के पिता प्रताप ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अरविंद पुत्र सोमपाल निवासी आजाद नगर व प्रताप सागर पुत्र हरनाम सिंह निवासी गांधीनगर शाही बरेली पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। दोनों आरोपियों ने पहले पूछताछ में बताया था कि विशाल ने अपने आपको खुद गोली मारी है। इधर अस्पताल में भर्ती विशाल ने होश में आने पर बताया कि उसे अरविंद और प्रताप ने ही अपने घर बुलाकर गोली मारी है। जिसपर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अरविंद ने बताया का विशाल और उसकी दोस्ती थी,इसी दौरान विशाल उसकी साली पर गलत नजर रखने लगा था,इसी के चलते उसने अपने मित्र गौरव कश्यप से पिस्टल ली थी, इसके बाद विशाल को घर बुलाकर दो गोली मार दी। उनका प्लान था कि विशाल को जान से मारकर उसकी मौत आत्महत्या में दिखा देंगे, लेकिन वह बच गया। पुलिस ने पिस्टल देने वाले गौरव कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भारत सिंह,एसआई विकास रावत,जगत सिंह शाही, एएसआई नम्रता रावत, हे कांस्टेबल अजय शाही, कांस्टेबल कमल जोशी,दिनेश ध्यानी, धमेंद्र कुमार शामिल थे।