रुद्रपुर में अखिर क्यों नहीं बन रहा वेंडिंग जोन। दो वर्ष पहले ही हो चुके हैं चिन्हित रामपाल ने नहीं दिखाई थी गंभीरता,अब डीएम साहब की बारी। गंभीरता दिखाई तो हजारों ठेली व्यवसायियों का हो जायेगा समाधान

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर के गांधी में चल रहे सरस मेले से पहले हटाए गए ठेली वालों का मुद्दा फिर गर्म हो गया है। अम्बेडकर पार्क में ठेली लगाने से दलित समाज ने इसका विरोध किया। ऐसे में ठेली वाले पसो पेश में फस गए हैं। क्योंकि अम्बेडकर पार्क में भी उनकी ठेली 22 जनवरी तक ही लिए पायेंगे।

इधर शहर के ठेली वालों की समस्या को लेकर सबसे ज्यादा निगम जिम्मेदार है।दो वर्ष पहले फंड और ठेलियों की बजह शहर में लग रहे जाम को देखते हुए तत्कालीन एडीएम ने निगम प्रशासन के साथ मिलकर आठ जगहों पर बैंडिंग जोन का चिन्हिकरण किया था, जिसमें निगम के समाने विघुत और सिंचाई विभाग के बीच में खाली जमीन भी खाली,इस जमीन पर बीच में बड़ा नाला निकल रहा है,जो उपर से बंद है,नाले के दोनों तरफ जमीन खाली है,जो किसी काम की भी नहीं,यदि प्रशासन इस जमीन को बैंडिंग जोन बना दे तो कम से कम एक हजार ठेली लग सकती है। यानी पूरे शहर के फड ठेली वालों को शिफ्ट किया जा सकता है।
लेकिन नगर निगम ने चिन्हित हुए बैंडिंग जोन को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। पूर्व मेयर रामपाल गरीबों के नाम पर सिर्फ भाषण देते रहे,तो तत्कालीन नगर आयुक्त (सीडीओ) विशाल मिश्रा ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया।
इधर मेयर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक बने डीएम उदयराज सिंह भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
यदि प्रशासन चयनित बैंडिंग जोन को धरातल में उतर दे तो शहर की आधी समस्याओं के साथ ही ठेली फड वालों को भी बार बार हटाने से मुक्ति मिल जायेगी।
