हवा भाजपा के पक्ष में,बस पंप लगाने की जरूरत,भट्ट।भाजपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत।बोले मैदान में डटे रहो,घर मत बैठ जाना। रुद्रपुर में खुला भाजपा का चुनाव कार्यालय।
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। हवा पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है,बस पंप लगातार लगाते रहे की जरूरत है। हमारी जी पक्की है,यह समझकर घर मत बैठ जाना है। लड़ाई में अंतिम समय तक पूरी जान लगानी पड़ेगी,तभी जीत पक्की होगी।
यह बात रुद्रपुर में भाजपा कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर नैनीताल ऊधमसिंहनगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कही। उन्होंने कहा कि अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज क्षेत्र कंनटीविटी के मामले पूरे देश से जुड़ गया,घर घर गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही, ट्रेन, एयरपोर्ट, एम्स का सेटेलाइट केंद्र खुल रहा है, उन्होंने कहा कि रैलियों में जनता जिस प्रकार अभिनंदन कर रही है,वह इस बात का सबूत है,कि जनता भाजपा के साथ जुड़ी हुई है,हमारी जीत पिछली बार से भी बड़ी होगी,यह हम नहीं कर रहे जनता बोल रही है।
रुद्रपुर में भाजपा चुनाव कार्यालय के शुभारंभ से पहले हवन-यज्ञ करते भाजपा कार्यकर्ता
लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हम आराम से बैठ जाएं। पार्टी के हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता को अंतिम दिन तक पूरी ताकत लगानी है। हर मतदाता को पोलिंग बूथ पर लाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संगठन का बड़ा सम्मान करते हैं वह मानते हैं कि पार्टी मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधायक सभी मेहनत करते है, लेकिन हमारा कार्यकर्ता सबसे ज्यादा पूजनीय है,वह बूथ पर हमारे लिए जान दे देता है। बूथ तक हमारी मजबूती होगी तो हमें कोई हरा नहीं सकता है, ऐसा उन्हें विश्वास है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार रूद्रपुर विधानसभा की जनता भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को एक लाख से अधिक मतों से जिताकर संसद में भेजेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्य किसी से छिपे नहीे है। उत्तराखण्ड से पीएम मोदी का विशेष लगाव है यही वजह है कि आज उत्तराखण्ड केन्द्र के विशेष सहयोग से लगातार प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक फैसले लेकर उत्तराखण्ड को देश में अलग पहचान दिलाई है। विकास कार्यों की बदौलत उत्तराखण्ड में भाजपा हैट्रिक बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, नैनीताल लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना, रुद्रपुर विधानसभा प्रभारी प्रकाश हरबोला, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, भाजपा प्रदेश मंत्राी विकास शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री सुरेश परिहार, विधानसभा सहसंयोजक सुरेश कोली, भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग, डीएन मिश्रा, पूर्व पार्षद सोनू अनेजा,शालिनी बोरा, राकेश सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, मोहन तिवारी, धीरेश गुप्ता, धर्म सिंह कोली, हरीश भट्ट, अनिल चौहान ,तरुण दत्ता ,रणजीत सिंह गिल, यशपाल घई, वीनू गुंबर, प्रीत ग्रोवर, नरेश ग्रोवर, पंकज बांगा, स्वाति शर्मा, विपिन जल्होत्रा, क्लस्टर प्रभारी प्रदीप बिष्ट, राजेश जग्गा, राजेश शर्मा, सोनू अनेजा, सुनील ठुकराल, हिमांशु शुक्ला, रोशन अरोड़ा, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, प्रमोद मित्तल, मयंक कक्कड़, बिट्टू चौहान, मुकेश पाल, के के दास, ममता त्रिपाठी, रामप्रकाश गुप्ता, नेत्रपाल मौर्य, कीमती राणा, कस्तूरी लाल तगरा, मनदीप वर्मा, संजीव शर्मा,संदीप राव, श्रीकांत राठौर, शिव कुमार गंगवार, शैलेंद्र रावत, सुशील चौहान, विनय विश्वास ,सीमा गुप्ता, सरिता चौधरी ,माही सकलानी ,अक्षय अरोड़ा ,सुशील यादव,योगेश वर्मा, कुंदन राठौर आदि मौजूद रहे।