अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार कल्याण ट्रस्ट ने योगेश को बनाया मंडल प्रभारी।
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर निवासी तेज तर्रार युवा योगेश कुमार को अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार कल्याण ट्रस्ट का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।संगठन ने उन्हें मुरादाबाद मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है।
योगेश के मुताबिक संगठन के लोग जन जागरुकता के साथ ही सामाजिक, वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पुलिस के सहयोग करने का काम करते हैं। संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी उसपर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। योगेश ने बताया कि उसका सपना था कि वह समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे। अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार कल्याण ट्रस्ट के माध्यम से उनका सपना पूरा होगा।