Latest:
उधमसिंह नगर

किच्छा में धान तौल केंद्र पर बखेड़ा, एडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी का रोका वेतन। केन्द्र के प्रभारी की मानमानी पर किसानों ने जताया आक्रोश। एक किसान ट्राली के नीचे लेटा।

नरेन्द्र राठौर 

किच्छा। जिले में बनाए गए धान क्रय विक्रय केंद्रों के नोडल अधिकारी एडीएम जय भारत सिंह ने नवीन मंडी स्थल का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान धान क्रय केंद्रों में अनियमितताएं पाए जाने पर केन्द्र प्रभारी के वेतन काटने के आदेश दिए हैं।

नवीन मंडी किच्छा में धान क्रय विक्रय केंद्रों में अनियमितताओं की सूचना पर नवीन गल्ला मंडी स्थित धान के केंद्रों का नोडल अधिकारी एडीएम जय भारत सिंह ने औचक निरीक्षण किया था इस दौरान केंद्रों में तोल कांटा आदि में कमियों को देखते हुए वेतन कटौती के आदेश दे दिए। नवीन मंडी धान क्रय केंद्रों में नोडल अधिकारी के निरीक्षण करने की सूचना पर तमाम किसान भी एकत्रित हो गए तथा धान तोलने को लेकर मंडी कर्मचारियों की हठधर्मिता को लेकर कार्यवाही की मांग पर अड़ गए।

इस दौरान एक कृषक के धान में नमी को लेकर हंगामा काटते हुए केन्द्र प्रभारीरियो पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। किसानों ने मंडी गेट पर ट्राली लगाकर रास्ता जाम कर दिया। जिस पर नोडल अधिकारी जय भारत सिंह एवं कृषक नेता राजेंद्र सिंह के बीच वार्ता के बाद मंडी गेट से धान की तालियां हटाई गई।वार्ता से नाखुश पूर्व ग्राम प्रधान दिलबाग सिंह ट्राली के नीचे लेट गए तथा आरोप लगाया कि मंडी कर्मचारी एवं अधिकारी उत्तराखंड के किसानों के धान में कमियां निकाल कर किसानों का शोषण कर रहे हैं जबकि यूपी के किसानों का धान गुपचुप तरीके से तौला जा रहा है। इस पर नोडल अधिकारी किसानों से भी खफा हो गए तथा कार्य में बाधा डालने पर कार्यवाही करने को कहा एडीएम के तल्ख तेवर देखकर किसानों को भी बैकफुट पर आ गए ।मंडी स्थल का निरीक्षण करने आए नोडल अधिकारी जय भारत सिंह ने बताया कि उन्हें मंडी में स्थित धान क्रय केंद्रों पर अनियमितताओं की सूचना मिल रही थी जिस वजह से उन्होंने मंडी समिति क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तथा अनियमितता पाए जाने पर दोषी कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर कार्यवाही करने का आदेश दिया है उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं का निस्तारण किया जाएगा तथा प्रत्येक किसान का धान तोला जाएगा।था समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

फोटो केसीएचपी पी0 4 किच्छा। किसानों से जानकारी लेते एडीएम जय भारत सिह।

error: Content is protected !!