दिनेशपुर में मनचला गिरफ्तार। महिलाओं व बालिकाओं से करता छेड़छाड़।
नरेन्द्र राठौर
- रुद्रपुर। दिनेश पुर क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं से छेड़छाड़ करने वाले एक मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दिनेशपुर अनिल उपाध्याय के मुताबिक पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त त्रिलोक सिंह बिष्ट पुत्र दलीप बिष्ट निवासी मझरा आन्नद सिंह चक्की मोड थाना दिनेशपुर उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर – मान० न्यायालय में प्रस्तुत कर जिला कारागार में दाखिल किया गया। अभियुक्त स्कूल जाते समय नाबालिक बच्ची को गलत कमेंट व उसका पीछा करता था। महिलाओं व बच्चियों को राह चलते हुए गलत कमेंट व उनका उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।