धूमधाम से मनाया गया पटेल जयंती कार्यक्रम। वक्ताओं ने पेटल के पदचिन्हों पर चलने का किया आह्वान।
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। शहर में कुर्मी महासभा के तत्वावधान में पटेल जयंती सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में जोश भरते हुए उनसे पटेल के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया
ट्रांजिट कैंप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार, मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा,तराईक्रांति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल श्रीवस्तव, समाजसेवी सुशील गाबा ने लौहा पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण पर कर किया। वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा की पटेल जी नै देश में एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए काम था, देश हित में उनके कामों की आज भी तारीफ होती है। हम सभी कै पटेल जी के कामों का अनुसरण करना चाहिए। मुख्य अतिथियों को स्मृति देकर सम्मानित किया गया। इधर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने अपने सम्बोधन में समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की भाजपा धर्म के नाम पर वोट मांगती रही है। पिछले 15 बर्ष से भाजपा की सत्ता होने के बाद शहर की हालत बदहाल है। लोगों अपने जनप्रतिनिधियों से इसको लेकर सवाल पूछने चाहिए। उन्होंने कहा विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री स्व एनडी तिवारी की देन है कि हम सब लोग यह बैठे हैं, उन्होंने यदि सिडकुल की स्थापना नहीं कराई होती तो हम लोग यह नहीं होते, उन्होंने किच्छा विधायक तिलक राज बेहड की भी जमकर तारीफ। कार्यक्रम में एडवोकेट अशोक सागर, प्रेमपाल गंगवार समेत तमाम लोग मौजूद थे। अंत में कार्यक्रम के आयोजन सौरभ गंगवार ने सभी को धन्यवाद दिया।