Latest:
उधमसिंह नगर

भाजपा में उत्तरी मंडल से धीरेश, दक्षिणी मंडल से कौन! आठ बार पार्टी बदल चुका चिटफंड का संचालक की भी दावेदारी। फिलहाल पूर्व पार्षद सोनू को दे रहा चुनौती

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा में चल रही संगठन चुनाव के तैयारियों के बीच रुद्रपुर महानगर में उत्तरी मंडल से धीरेश गुप्ता का नाम लगभग तय है,वहीं दक्षिण मंडल पर अभी भी पेंच फंसा हुआ, बताया जा दक्षिणी मंडल बैसे तो की दावेदार हैं, लेकिन पूर्व पार्षद सोनू अनेजा और आठ बार पार्टी को धोखा दे चुके चंद्रसेन कोली के बीच किसी एक का मंडल अध्यक्ष बनना तय है।धीरेश गुप्ता भाजपा के मजबूत सिपाही माने जाते हैं,तो वह जमीन से जुड़े नेता हैं, वह बूथ स्तर से लेकर महामंत्री पद तक का सफर कर चुके हैं,पिछले उन्होंने तिरंगा यात्रा में अपार भीड़ जुटाकर अपने कद का एहसास करा दिया था, विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने शिव की जीत में बड़ा योगदान दिया था,बैसे यह पार्षद राजेश जग्गा की भी दावेदार हैं,संघ से जुड़े लोग उन्हें पूरा समर्थन कर रहे हैं, लेकिन धीरेश की मजबूती के आगे वह पीछे रह गये है।

रुद्रपुर में अभी उत्तरी मंडल से राकेश सिंह और दक्षिणी मंडल से सुशील कुमार नीटू अध्यक्ष हैं। दोनों का सफल कार्यकाल पूरा हो चुका है। 15 जनवरी तक दोनों जगह पर ने मंडल अध्यक्ष चुने जाएंगे। सूत्रों की मानें तो उत्तरी मंडल में धीरेश गुप्ता का नाम फाइनल हो गया है, उन्हें हाईलेवल से इसकी शुभकामनाएं भी मिल चुकी है,

इधर दक्षिणी मंडल में पेंच फंसा हुआ,यह से ललित बिष्ट, सुनील यादव, चंद्रसेन कोली,सोनू अनेजा ने मंडल अध्यक्ष की दावेदारी की है, जिसमें से चंद्रसेन कोली और पूर्व पार्षद सोनू अनेजा में किसी एक को मंडल अध्यक्ष बनाने पर मंथन हो रहा है, बताया जाता है की पिछले बार भी चंद्रसेन मंडल अध्यक्ष की दावेदारी की थी, लेकिन संगठन ने उनके आठ बार पार्टी बदलने की खबर उनके नाम पर विचार भी नहीं किया गया था,इस बार उनकी दावेदारी को मेयर रामपाल सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता पैरवी कर रहे हैं, लेकिन उनके पर विचार होगा इसकी उम्मीद कम ही है,हाल में चन्द्रसेन कोहली लोगों फर्जी चिटफंड कंपनी खोलकर सैकड़ों लोगों के लाखों रुपया हड़पने के भी आरोप लगाए थे, लोगों ने इस मामले में विधायक शिव अरोरा का घेराव कर चंद्रसेन से पैसे दिलाने की भी मांग थी, मामला पुलिस अफसरों तक भी पहुंचा है, जिसमें एसपी सिटी के आदेश पर जांच भी चल रही,ऐसे भाजपा मंडल अध्यक्ष जैसे पद विवादित और दलबदलू नेता को बैठकर कभी भी अपना नुकसान करेगी इसकी उम्मीद कम है।

error: Content is protected !!