Latest:
उत्तराखंड

रुद्रपुर में कांग्रेस की राह पर भाजपा!महापौर और विधायक में बढ रही दूरियां,कार्यकर्ता असमंजस में संगठन के बीच में दरार।भाजपा को हो सकता है बड़ा नुक्सान। जिलाध्यक्ष जिंदल बेखबर,बोले सब कुछ आल इज वेल

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद एक तरफ आप्रेशन सिंदूर की पूरा देश खुशी मना रहा तो इसी खुशी के बीच रुद्रपुर में भाजपा की गुटबाजी खुलकर समाने आ गई है। जिसकी हर जुबान पर चर्चा है। गुटबाजी की इस हवा को यदि जल्दी नहीं थामा गया तो आने वाले दिनों में भाजपा को बड़ा नुक्सान हो सकता है,इसकी आशंका जताई जा रही है।
रुद्रपुर की बात करें तो यह भाजपा का अजय गढ़ है। पिछले लंबे समय यहां पर विधायक और मेयर भाजपा के ही चुने गए हैं,तो लोकसभा चुनाव में भी सबसे ज्यादा मत यही से पार्टी को मिलते रहे हैं, इसके पीछे यह पर कांग्रेस संगठन के कमजोर होना रहा है, कांग्रेस के कमजोर होने की बजह गुटबाजी है, लेकिन पिछले एक माह से भाजपा भी इसी राह पर चलती नजर आ रही है। विधायक के कार्यक्रमों में महापौर दिखाई नहीं देते हैं,तो महापौर के कार्यक्रमों में विधायक के दर्शन जनता को नहीं हो पा रहे हैं, ऐसे में सवाल उठने लाजमी है।आलम यह कि संगठन और कार्यकर्ताओं में भी गुटबाजी होती दिख रही है। 06-07 मई की रात्री हुए आप्रेशन सिंदूर इसका ताजा उदाहरण है। बताया जाता कि सूबे के मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में आप्रेशन सिंदूर की सफलता पर मिष्ठान वितरण के निर्देश दिए थे। महापौर विकास ने रुद्रपुर के बाटा चौक पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।इस कार्यक्रम में न तो विधायक थे और न ही रुद्रपुर के तीन मंडलों के अध्यक्ष नजर आए।इधर गुरुवार को विधायक शिव अरोरा ने आप्रेशन सिंदूर की सफलता पर रुद्रपुर में अम्बेडकर पार्क से गल्ला मंडी तक शौर्य यात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, लेकिन महापौर विकास शर्मा और शहीद भगत सिंह मंडल के अध्यक्ष समेत पार्टी के की नेता नजर नहीं आए, जबकि सभी कल भी शहर में थे और आज भी शहर में ही थे। ऐसे दोनों दिन लोगों की जुबान पर जश्न के साथ ही भाजपा में बढ़ रही गुटबाजी की चर्चा रही है।
विधायक और महापौर के बीच दूरियां क्यों बढ़ रही है यह गर्व में छुपा है, लेकिन फिलहाल तो तस्वीर जनता के समाने पेश हो रही है,उससे पार्टी को बढ़ा नुकसान होना तय है।
इधर भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल रुद्रपुर में भाजपा के बीच चली गुटबाजी से बेखबर नजर आए। उन्होंने कहा कि पार्टी में सब कुछ आल इज वेल है। श्री जिन्दल ने विधायक शिव अरोरा के शौर्य यात्रा में वहां के मंडल अध्यक्ष के ही गायब रहने के सवाल पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

error: Content is protected !!