उत्तराखंड

हल्द्वानी में ऐतिहासिक होगी सीएम धामी की आभार रैली, शर्मा। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा बोले सीएम के नकल विरोधी कानून की पूरे देश में हो रही तारीफ

नरेन्द्र राठौर 
रुद्रपुर। भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि कल बुधवार की सुबह 11:00 बजे रामलीला मैदान हल्द्वानी में होने वाली मुख्यमंत्री जी आभार रैली ऐतिहासिक रैली होगी पूरी लोकसभा से युवा माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  का सख्त नकल विरोधी कानून बनाने के लिए आभार व्यक्त करेंगे।

 

 

विकास शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  ने जिस प्रकार से सख्त कानून बनाया है उस कानून से पूरे देश के युवाओं में उत्साह है महाराष्ट्र और गुजरात की सरकारें भी उस कानून की प्रति अपने राज्य के लिए भी मांग रहे हैं यह कानून इतना लोकप्रिय और सख्त कानून बनाएं विकास शर्मा ने कहा कि युवाओं के अंदर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति एक विश्वास पैदा हुआ है जिससे उनको लगने लगा है कि पूरी पारदर्शिता के साथ अब भर्तियां होंगी और उनको उनकी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा विकास शर्मा ने बताया कि रैली की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है उन्होंने युवाओं से आवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में पहुंचे और रैली को सफल बनाएं

error: Content is protected !!