Latest:
उधमसिंह नगर

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में प्रशिक्षण जारी। प्रशिक्षण में कर्मियों के साथ ही अधिकारी भी हुए शामिल

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक रुद्रपुर में जिले की सहकारी समितियों का संगठनात्मक विकास पहल के अन्तर्गत प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा । जिले की समितियों के सचिव एवम् अध्यक्षों ने समितियों के उत्थान एवं विकास के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की एवम् अपने सुझाव प्रस्तुत किए ।

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में प्रशिक्षण जारी। प्रशिक्षण में कर्मियों के साथ ही अधिकारी भी हुए शामिल

इस अवसर बैंक ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड) लखनऊ के उप महाप्रबंधक  संजीव रमण एवम् उप महाप्रबंधक सुमन शुक्ला ने समितियों के विकास के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए । इस अवसर पर नाबार्ड के जिला प्रबंधक राजीव प्रियदर्शी, बैंक के सचिव महाप्रबंधक चरण सिंह , वरिष्ठ प्रबंधक हरी सिंह यादव,  संजय कुमार शर्मा, समिति अध्यक्ष  लेखराज तनेजा, प्रताप सिंह धानक, जगदीश सिंह, समिति सचिव संजय चौहान, राकेश कुमार त्यागी,रुचि शुक्ला , अपर जिला सहकारी अधिकारी हेमराज चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।