Latest:
उत्तराखंड

*ऊधमसिंहनगर में फर्जी प्रमाणपत्र प्रकरण में दो गिरफ्तार।* *01 अदद लैपटॉप व 02 अदद मोबाईल फोन तथा 01 अदद Hard Disk व 01 अदद SSD बरामद* 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। गदरपुर पुलिस ने प्रमाण-पत्रों में फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड, राशन कार्ड, खतौनी, परिवार रजिस्टर एवं विद्युत बिल आदि दस्तावेजों का प्रयोग करने वाले 02 अभियुक्तो को घटना में प्रयुक्त 01 अदद लैपटॉप व 02 अदद मोबाईल फोन तथा 01 अदद Hard Disk व 01 अदद SSD के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।

कोतवाली गदरपुर में वादी मुकदमा श्री विनोद कुमार कुमार राजस्व निरीक्षक, गदरपुर की दाखिला तहरीर व पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी स्थायी निवास, जाति एवं अनाथ प्रमाण-पत्र बनवाकर लाभ लेने के संबंध में *मु0अ0सं0 283 /2026, धारा 318(4), 336(3), 338, 339, 340(2), 61(2) बीएनएस* बनाम 1- शुभम हुड़िया पुत्र राजकुमार हुड़िया निवासी पुरानी मण्डी वार्ड नं0-10 गदरपुर, जिला उधमसिंहनगर 2- निखिल वर्मा पुत्र मोती राम निवासी- वार्ड नं0-11 पशु चिकित्सालय गदरपुर, जिला उधमसिंहनगर 3- प्रमोद सैनी पुत्र श्री ओमप्रकाश निवासी –चकरपुर बराखेड़ा तहसील गदरपुर जिला उधमसिंह नगर 4- शेखर अरोड़ा निवासी गढ़ीनेगी, काशीपुर, जिला ऊधमसिंहनगर 5- लवी निवासी काशीपुर, जिला ऊधमसिंहनगर 6- प्रियांशु गुप्ता पुत्र शिवाजी, 7- कु0 वैष्णवी सिंह पुत्री बिजेन्द्र सिंह, 8- कु0 अवंतिका डवास पुत्री राजेश कुमार, 9- कु0 वनावी कुमारी पुत्री राजेश कुमार तथा 10- प्रभात चौधरी पुत्र स्व0 धर्मेन्द्र सिंह व अन्य पंजीकृत किया गया।

विवेचना उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल द्वारा संपादित की जा रही है। *विवेचना के क्रम में 05 छात्रों से संबंधित प्रमाण-पत्रों में फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड, राशन कार्ड, खतौनी, परिवार रजिस्टर एवं विद्युत बिल आदि दस्तावेजों का प्रयोग पाया गया। प्रकरण में नामजद अभियुक्त शुभम हुड़िया एवं निखिल वर्मा को दिनांक 25.09.2026 को गिरफ्तार किया गया है।* *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण के दो अदद मोबाईल फोन वीवोX 200FE आसमानी तथा ओप्पो K12X5GU भूरा रंग को कब्जे लिया गया है व अभियुक्त गण की निशादेही पर HP कम्पनी का लैपटाप है, जिसका मेक-मांडल HP ELITEBOOK x 360 1030 G4 व 01 अदद Hard Disk व 01 अदद SSD बतौर साक्ष्य कब्जे* लिये गये है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा अभियुक्तों के मोबाइल फोन से प्राप्त रिकॉर्डिंग एवं दस्तावेजों को विवेचना में शामिल कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त*

(01)- शुभम हुड़िया पुत्र राजकुमार हुड़िया निवासी पुरानी मण्डी वार्ड नं0-10 गदरपुर, जिला उधमसिंहनगर (02) -निखिल वर्मा पुत्र मोती राम निवासी- वार्ड नं0-11 पशु चिकित्सालय गदरपुर, जिला उधमसिंहनगर

*बरामदगी का विवरण*

(01) दो अदद मोबाईल फोन वीवोX 200FE आसमानी तथा ओप्पो K12X5GU भूरा रंग (02) एक अदद HP कम्पनी का लैपटाप है, जिसका मेक-मांडल HP ELITEBOOK x 360 1030 G4 (03) एक अदद Hard Disk व 01 अदद SSD

🚓👮🏻‍♂️ *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 01.व0उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट कोतवाली गदरपुर 03.उ0नि0 सुरेन्द्र सिंग रिंगवाल 04.उ0नि0 प्रदीप शर्मा 05.कानि0 1319 मोहन सिंह बोरा