*वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर पूरे भारत के साथ रुद्रपुर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में भी गूंजा राष्ट्रगीत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 3015 लोगों ने गाया एकता स्रोत*
रुद्रपुर(खबर धमाका)। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में, विद्या भारती के तत्वावधान में पूरे भारत के साथ रुद्रपुर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में भी राष्ट्रगीत गूंज उठा। यहाँ एक भव्य ‘वंदे मातरम कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया, जो ठीक सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ। इस सामूहिक योग-गायन को एकता स्रोत के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें 3,015 प्रतिभागियों ने एक साथ वंदे मातरम का गायन कर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में अधिकृत अधिकारी: भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर एन. एस. भंडारी ने कार्यक्रम में अधिकृत अधिकारी (Official Observer) के रूप में प्रतिभाग किया।
अध्यक्षः जन शिक्षा समिति उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री शत्रुघ्न सिंह राठौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मुख्य वक्ताः रुद्रपुर की असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व कर)
श्रीमती उर्मिला पिंचा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों व राष्ट्रगीत के महत्व पर प्रकाश डाला।
साक्षी (Witness): सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज
के प्रबंधक व प्रतिष्ठित उद्योगपति अनिल कुमार गुप्ता इस ऐतिहासिक पल के गवाह और साक्षी बने।
कार्यक्रम संयोजक: संकुल प्रभारी व प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम के संयोजक (Coordinator) के रूप में पूरी व्यवस्था का कुशल संचालन किया।
मुख्य भूमिकाओं में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

