लैंड जेहाद पर सीएम धामी सख्त, रुद्रपुर में पलीता लगा रहा प्रशासन। सीलिंग की जमीन पर कोर्ट की रोक के बाद भी निर्माण जारी। सूचना के बाद भी तहसील प्रशासन की खमोश से खड़े हो रहे हैं सवाल। प्रशासन के लिए दूध देने वाली गाय बन चुकी है सीलिंग कुछ जमीन।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड में लैंड जिहाद रोकने के लिए पर धामी सरकार भले ही कितने दावे करे, हकीकत उससे इतर है, रुद्रपुर इसका उदाहरण है, रुद्रपुर की सीलिंग प्रभावित क्षेत्र में रम्पुरा व अन्य जगहों से आए समुदाय विशेष के लोगों के अवैध निर्माण फटाफट हो रहे है,यह तब जब मीडिया में लगाकर इसके खुलासे हो रहे, जिससे साफ तौर पर प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे तो धामी सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहा।
रुद्रपुर के वार्ड नंबर 25 प्रीत बिहार क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ सीलिंग की जमीन पर हाईकोर्ट 2018 में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा चुका है, कोर्ट ने अवैध निर्माण की जिम्मेदारी बकायदा, तहसील प्रशासन, नगर निगम, पुलिस को दी है, लेकिन यदि आप नजर दौड़ायेंगे तो पिछले आठ वर्षों में रह पर एक दो नहीं बल्कि पांच सौ से ज्यादा अवैध निर्माण हुए हैं, यह सब कैसे हुआ है,जिन संस्थाओं को अवैध निर्माण रोकने कुछ जिम्मेदारी सौंपी गई थी वो कहां थी इसका सवाल पूछोगे तो आपको नहीं मिलने वाला है, वर्तमान की स्थिति देखेंगे तो अभी दो दिन पहले ही गुरू नानक डिग्री कालेज से आगे मोड़ पर मुख्य रोड ही एक अवैध निर्माण का रैंकर पड़ा है, इसके साथ ही शनिवार मंदिर के पास एक निर्माण जारी है,गुरुद्वारे रोड के पास भी एक बड़ा निर्माण हो रहा,जिसकी शिकायत तहसीलदार तक पहुंच चुकी है, लेकिन निर्माण जारी है और उस बड़े भवन पर भी लेंटर पड़ने वाला,इसके साथ विरिट मेडिकल गली से आगे गली में भी अवैध निर्माण चल रहा है।
इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी अवैध निर्माण होते नजर आ रहे।
सूत्रों की मानें तो यह सभी अवैध निर्माण रम्पुरा समेत अन्य जगहों से आए समुदाय विशेष के लोगों द्वारा किए जा रहे हैं, इसकी बकायदा जानकारी क्षेत्र के तहसील के कर्मचारियों को रहती है, लेकिन कार्यवाही महज दिखावे तक रहती है, लोगों का तो यह भी कहना कि सीलिंग कुछ जमीन प्रशासन के लिए दूध देने वाली गाय बनी हुई है। इधर दूध मिला उधर आंखें मूंद लीसवाल यह उठ रहा कि एक तरफ धामी सरकार पूरे प्रदेश में लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान चला रही दूसरी तरफ रुद्रपुर में सीलिंग कुछ जमीन पर समुदाय विशेष पर प्रशासन मैहरवानी कैसे कर रहा है।


