Latest:
उधमसिंह नगर

बेहड का डर,कभी पार नहीं पा सके शुक्ला।पहले रुद्रपुर से भागे किच्छा,अब फिर रुद्रपुर की तरफ पलायन की तैयारी में। रुद्रपुर में लगी शुक्ला की बड़ी-बड़ी होर्डिंग से गरमायी सियासत

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। बेहतर का डर,कभी पार नहीं पा सके शुक्ला। जी है यह रुद्रपुर की सियासत से जुड़े दो दिग्गजों पर पूरी तरह फिट सही साबित हो चुके हैं। जिसमें एक किच्छा के वर्तमान विधायक तिलक राज बेहड है तो दूसरा नाम पूर्व विधायक राजेश शुक्ला है।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 का विगुल फुंकने वाला है, ऐसे ऊधमसिंहनगर की रुद्रपुर और किच्छा की सीट पर मुकाबला जबरजस्त होगा तो भाजपा में टिकट को लेकर कसमकश का खेल चल रहा। किच्छा सीट की बात करें तो वर्तमान विधायक तिलक राज कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, और भाजपा से कौन होगा यह अभी तय नहीं है। खबरों के मुताबिक 2022 में चुनाव हार चुके राजेश शुक्ला इस बार बेहड को टक्कर दे पायेंगे इसकी उम्मीद नहीं है, खबरों के मुताबिक शुक्ला ने खुद बेस्ड के समाने सरेंडर कर दिया है। पिछले दिनों जनपद की सभी सीटों की राय सुमारी करने पहुंचे प्रदेश प्रभारी के समाने शुक्ला ने किच्छा की जगह रुद्रपुर से चुनाव लडने की इच्छा जताई है। पिछले कुछ दिनों से रुद्रपुर में उसकी सक्रियता भी इसकी तरफ इशारा कर रही है,अब उन्हें रुद्रपुर से मौका मिलेगा या नहीं यह आने वाला समय बताएगा।

शुक्ला और बेस्ड के राजनीतिक कैरियर की बात करें तो बेहड से शुक्ला कभी पार नहीं पा सके हैं, उत्तराखंड गठन के बाद शुक्ला रुद्रपुर से बेहड के मुकाबले दो बार चुनाव लड़ें दोनों बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा, इसके बाद 2012 में शुक्ला रुद्रपुर से पलायन कर किच्छा भाग गया,जहां उनका विधायक बनने का सपना पूरा हो गया,2022 में बेस्ड शुक्ला का पीछा करते हुए किच्छा पहुंच गया। दोनों का 2022 में आमना-सामना हुआ तो बेस्ड ने शुक्ला को पटखनी दे डाली। यानी के दो बार के विधायक बेस्ड के समाने चारों खाने चित हो गए।हाल ही में हुए किच्छा और सिरौली के निकाय चुनाव में भी शुक्ला अपनी सरकार होते हुए भी लाज नहीं बचा पाए। किच्छा और सिरौली कला दोनों जगहों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर शुक्ला के भविष्य पर पानी फेर दिया।

इधर किच्छा और सिरौली कला चुनाव से उम्मीद लगाए बैठे शुक्ला हार के बाद वहां पलायन करने की जुगत में जुटे हुए हैं, उन्हें लग रहा कि रुद्रपुर में भाजपा का ठीक-ठीक वोट बैंक होने के चलते वह विधानसभा पहुंच

जायेंगे, लेकिन यह भी उसका सपना साकार होना इतना आसान नहीं है, रुद्रपुर में वर्तमान विधायक के साथ महापौर समेत कई दिग्गज पहले ही लाइन में लगे हैं,तो कांग्रेस की तरफ से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल उसके सामने खड़े हैं,

इधर खबर यह भी है कि यदि शुक्ला को रुद्रपुर से टिकट मिलता है तो बेहड किच्छा की जगह रुद्रपुर से उनके समाने खड़े हो सकते हैं, यदि ऐसा हुआ तो फिर शुक्ला का समाना उसी सख्स से होगा, जिसपर वह कभी पार नहीं पा सके हैं।

Advertisement