Latest:
फिल्मी दुनिया

*भदईपुरा के आकाश पर दिनदहाड़े हमले के मामले में गगन रतनपुरिया समेत चार पर मुकदमा* *तलवार और डंडों से किया था हमला,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस* 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। सुबह सुबह बाजार क्षेत्र में घूमने गए भदईपुरा के युवक पर तलवार और डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने किच्छा के गगन रतनपुरिया समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक भदईपुरा निवासी आकाश यादव पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह 6 सितंबर को सुबह करीब आठ बजे गांधी पार्क के पास खड़ा। तभी स्कार्पियो में सवार किच्छा निवासी गगन रतनपुरिया किच्छा, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी पवन शर्मा, कौशल शर्मा और सुमित चौधरी समेत अन्य लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसको जान से मारने की नीयत से तलवार, डंडों से हमला कर दिया। हमलें में वह घायल हो गया। वह किसी तरह जान बचा कर भागा। तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को पुरानी रंजिश का मामला प्रकाश में आया। जांच बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली को सौंपी गई है।