Latest:
उत्तर प्रदेश

राजकीय रेशम फॉर्म उम्मेदपुर,औरैया में एक तकनीकी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित।क्षेत्र के 55 किसानों को वैज्ञानिक छत्रपाल ने दी तकनीकी जानकारी 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। दिनांक 8 अगस्त 2026 को राजकीय रेशम फॉर्म उम्मेदपुर,औरैया में एक तकनीकी प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम मेरा रेशम मेरा अभिमान जो की सेंट्रल सिल्क बोर्ड का एक फ्लैगशिप अभियान है के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है,जिसमें उम्मेदपुर एवं आसपास के ग्रामों के लगभग 55 किसानों ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र, गोंडा के वैज्ञानिक  छत्रपाल द्वारा कृषकों को विभिन्न रेशम उत्पादन की तकनीकियों का सजीव प्रदर्शन किया गया। जिसमें विशुद्धीकरण तकनीक, सूट रियरिंग तकनीक शहतूत का पौधा लगाने की तकनीक साथ ही शहतूत की नर्सरी तैयार करने की तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं इन तकनीकी का प्रैक्टिकल प्रयुक्त तौर पर प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के वरिष्ठ तकनीकी सहायक फैयाज अहमद भट एवं राजकीय रेशम फॉर्म, उम्मेदपुर के प्रभारी राघवेंद्र सिंह एवं रेशम विभाग के विभिन्न कर्मचारी ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसानों ने वैज्ञानिकों एवं तकनीकी सहायकों व कर्मचारियों द्वारा बताई गई तकनीक को बड़े ध्यान से सुना एवं उनके बारे में विस्तार से चर्चा भी की।