Latest:
उधमसिंह नगर

*निकटवर्ती ग्राम बागवाला में भाजपा को लगा झटका,दर्जनों युवाओं ने थामा हाथ का दामन* *पूर्व विधायक ठुकराल ने दिलाई सदस्य,माल्यार्पण कर किया स्वागत* 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ग्राम बागवाला झील में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के समक्ष राहुल चौधरी एवं सुधीर चौधरी के प्रयासों से दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित कांग्रेस नेताओं ने नवागंतुक कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए पार्टी में उनका अभिनंदन किया।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में डॉ. अजय गुप्ता, हिमांशु राय, निरंजन, श्रवण कुमार गुड्डू, कैलाश, अजय सिंह, हिमांशु यादव, चंद्रभान, प्रेम नारायण वर्मा, प्रवेश त्रिपाठी, गोपाल मानिक, जितेंद्र यादव, राजू, उमेश, अक्षय, दुर्गेश, बलविंदर, सोनू मुन्ना उर्फ मनोहर, हीरालाल सैनी, काशीराम सैनी, वीरेंद्र, अमरजीत, अभिमन्यु, परमात्मा, चंद्रभान, अजीत मानिक आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राजनीतिक संगठन की ताकत होते हैं और कांग्रेस युवाओं को साथ लेकर जनसमस्याओं तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम करेगी। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए युवाओं का स्वागत करते हुए उनसे संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक राहुल चौधरी और सुधीर चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में कांग्रेस के प्रति लगातार विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर क्षेत्र में लगातार लोगों से संपर्क किया जा रहा है। आने वाले समय में अधिक से अधिक युवाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, संतोष यादव, सुरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, पृथ्वीराज गुप्ता, अधिवक्ता अभय सोलंकी, आलोक वर्मा, वार्ड 32 के पार्षद गौरव गिरी, पूर्व प्रधान गुल मोहम्मद, अक्षय कुमार, निरंजन खारवाल, सुभाष ओझा, राजेश्वर सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, एसएन वर्मा, सुरेंद्र, सुरेंद्र रावल, गोल्डी बाजवा, राणा बाजवा, हरगोविंद, विजय शर्मा, मुखलाल, रामेश्वर जायसवाल, जयराम वर्मा, राम आश्रय, राजू, श्री राम, सुरेश, हरिश्चंद्र, कोमल, बाबूलाल यादव, विजय बहादुर यादव, प्रदीप यादव, भूपेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र पाल मलखान, संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, सुदीप सिंह, केरु मंडल आदि मौजूद थे।