उधमसिंह नगर

सरस मेला,नारी वंदना में हजारों महिलाएं होंगी सम्मानित। 900 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं को भेजा बुलावा। सीएम निकालेंगे रैली,डीएम ने फिर किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण,बोले 45 हजार लोग होंगे शामिल

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। आगामी 10 जनवरी से रुद्रपुर के गांधी पार्क मैदान में होने वाला सरस मेला अपने आप में अदभुत और मिशालमय होगा।मेला में हजारों महिलाओं को नारी वंदना कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा तो उन्हें सरकार की योजना की जानकारी भी मिलेगी। कार्यक्रम में 900 स्वंय सहायता समूह की महिलाएं शामिल होंगी है। डीएम उदयराज सिंह ने दावा किया है कि अभी तक जो तैयारी है।उसके मुताबिक 45 हजार लोग सरस मेला में हिस्सा लेंगे।
पिछले एक सप्ताह से सरस मेला को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की तैयारी में जुटे डीएम उदयराज ने शनिवार को फिर विधायक शिव अरोरा व प्रशासन की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल के साथ शहर से निकलने वाली सीएम की रैली रुट का निरीक्षण किया। बताया जा रहा कि सरस मेला में पहुंचने से पहले सीएम पुष्कर सिंह रैली निकालेंगे। रैली गल्ला मंडी से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी, जिसमें हजारों की संख्या में पार्टी के लोग शामिल होंगे।