Latest:
उत्तराखंड

भट्ट नहीं तो कौन!उधमपुर-नैनीताल सीट पर संशय! भाजपा पाण्डेय-शुक्ला पर लगायेगी दाब,इसकी उम्मीद कम। किसी बड़े नेता,या बलूनी को भी दे सकती है मौका

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। 2024 के लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव के अब सिर्फ दो माह का समय बचा है, आगामी 22 जनवरी को अध्योया में प्रभू श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र यूपी और उत्तराखंड में पार्टी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी कर सकते हैं,ऐसी चर्चा है। लेकिन उत्तराखंड की नैनीताल ऊधमसिंहनगर सीट से कौन प्रत्याशी होगा इसको लेकर तरह तरह की चर्चा चल रही है, राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं को मानें तो वर्तमान सांसद अजय भट्ट का डगर आसान नहीं है, इसके पीछे कई बजह है,एक तो उनकी उम्र काफी हो चुकी है, दूसरी लोकसभा क्षेत्र में उनकी कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है, पिछले छः माह से भले ही वह सर्क्रिय हुए हैं, लेकिन लोकसभा क्षेत्र में उनकी ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिसपर मतदाता उन्हें फिर मौका दे। फिर भाजपा जिसमें युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है, उसपर भी वह करें नहीं उतर रहे हैं।
ऐसे में सवाल यह उठ रहा कि यदि उनकी जगह भाजपा किसपर दांव लगाएगी। वर्तमान में किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और गदरपुर विधायक पूर्व मंत्री अरविंद पाण्डेय लोकसभा के रण के लिए ताल ठोक रहे। दोनों ने वकायद अपने समर्थकों के सहारे इसकी लांबबंदी भी शुरू कर दी है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तो पूरे। लोकसभा क्षेत्र में फ्लैक्स, पोस्टरों के माध्यम से इसका पूरा संकेत भी दिया है। लेकिन शुक्ला या पाण्डेय लोकसभा के रण में कामयाब हो पायेगा यह नहीं कहा जा सकता। इसके पीछे कारण है। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला दो बार विधायक जरुर रहे हैं, लेकिन वह 2022 के चुनाव में हार गए थे, गदरपुर विधायक पाण्डेय भी हारते हारते जीते थे, ऐसे में भट्ट टिकट काटकर भाजपा इन दोनों पर दांव लगाएगी इसकी सम्भावना भी कम ही है। इधर चर्चा यह भी की भाजपा किसी बड़े नेता को नैनीताल ऊधमसिंहनगर सीट पर भेज सकती है, जिसमें अनिल बलूनी का नाम भी शामिल हैं, चर्चा तो यह भी है कि भाजपा इस सीट पर किसी सिख नेता को भी उतर सकती है।
फिलहाल नैनीताल लोकसभा सीट भाजपा किसे मैदान में उतारेगी इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।