Latest:
उधमसिंह नगर

कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ आबकारी विभाग की छापेमारी,एक भट्टी व हजारों लीटर लाहन नष्ट।15 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहा अभियान आज भी जारी रहा। टीम ने रुद्रपुर में छापामार कर पन्द्रह लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी उधम सिंह नगर कके निर्देशन में अवैध कच्ची शराब निर्माण, भण्डारण व बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-01 रुद्रपुर की आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के लिए क्षेत्रान्तर्ग छापेमारी के दौरान गोविंद नगर वार्ड न -4 मे अभियुक्ता अंबिका बाछड़ w/o विधान बाछड़ के घर से 30 पॉच धारिता 500ML कुल मात्रा 15 लीटर अवैध शराब ख़ाम बरामद हुई एवं अभियुक्ता सुरेंद्र कौर W/O राजेंद्र सिंह के घर से एक नीले रंग के ड्रम में कुल बरामद मात्रा = लगभग 25 लीटर अवैध शराब ख़ाम बरामद की l

तत्पश्चात ग्राम अर्जुनपुर मे एक खेत के नाले के किनारे एक चढ़ी भट्टी को ध्वस्त कर मोके पर 5 गड्ढो मे लगभग 3000 kg लहन मौक़े पर नष्ट कर लगभग 110 लीटर अवैध शराब खाम बरामद कर।

अज्ञात/अभियुक्त के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की गई l

इस कार्यवाही में क्षेत्र -01 रुद्रपुर के आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में , प्रधान आब0 सिपाही दीपक ,संतोष ,विकास व आबकारी सिपाही राजेंद्र, वीरेंद्र,मंजू ,आदि स्टाफ मौजूद रहा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा