रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू।दो दिवसीय जनआशीर्वाद कार्यक्रमों का होगा आयोजन
रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर विधानसभा के लोकप्रिय, कर्मठ एवं जनप्रिय विधायक माननीय श्री शिव अरोरा जी के जन्मोत्सव के पर भारतीय जनता पार्टी, रुद्रपुर के विभिन्न मंडलों एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 29 एवं 30 जुलाई 2026 को धार्मिक, सामाजिक से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों की शुरुआत 29 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे पाँच मंदिर, रुद्रपुर से होगी। यहां सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत विधायक श्री शिव अरोरा जी के जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री सनातन धर्मसभा, रुद्रपुर एवं शहीद भगत सिंह मंडल, भारतीय जनता पार्टी, रुद्रपुर द्वारा किया जा रहा है।
इसके पश्चात 30 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे रामलीला मैदान, भूतबंगला, रुद्रपुर में जन्मोत्सव समारोह आयोजित होगा, जिसका संयोजन संत कबीर मंडल, भारतीय जनता पार्टी, रुद्रपुर द्वारा किया जाएगा।
इसी दिन दोपहर 3:00 बजे दुर्गा मंदिर, धर्मनगर, रुद्रपुर में सर्वप्रथम हवन-पूजन का आयोजन होगा, जिसके उपरांत विधायक श्री शिव अरोरा जी का जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सुभाष चंद्र बोस मंडल, भारतीय जनता पार्टी, रुद्रपुर द्वारा किया जाएगा।
जन्मोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन 30 जुलाई 2026 को सायं 6:00 बजे गोविंद बैंक्वेट हॉल, विकास नगर के सामने, निकट नारायण कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर में आयोजित भव्य समारोह के साथ होगा। इस कार्यक्रम का संयोजन सरदार पटेल मंडल, भारतीय जनता पार्टी, रुद्रपुर द्वारा किया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी, रुद्रपुर ने सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों, देवतुल्य जनता, सामाजिक संगठनों एवं पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोकप्रिय विधायक श्री शिव अरोरा जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ एवं अपना स्नेह-आशीर्वाद प्रदान करें तथा जनसेवा, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने में सहभागी बनें।
