गैरसैंण विधानसभा सत्र के पहले दिन विधायक शिव अरोरा ने किया प्रतिभाग, अनुपूरक बजट सदन मे होगा पेश*
रुद्रपुर/गैरसैंण(खबर धमाका)। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के प्रथम दिन रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने गैरसैंण में सदन की कार्यवाही में प्रतिभाग किया। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अनुपूरक बजट सदन में प्रस्तुत किया जायेगा । इसके साथ ही सत्र के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विधेयकों को भी सदन के पटल पर रखे जाने की कार्यवाही प्रस्तावित है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विधानसभा सत्र प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े विषयों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर है। अनुपूरक बजट के माध्यम से सरकार की विभिन्न आवश्यकताओं और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजटीय प्रावधानों पर चर्चा होगी। सदन में प्रस्तुत होने वाले विधेयकों के माध्यम से भी प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में जनहित के मुद्दों को उठाना और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर प्रभावी चर्चा करना जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सरकार का प्रयास है कि विकास कार्यों को गति मिले और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश व रुद्रपुर के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर होने वाली चर्चा महत्वपूर्ण रहेगी।

