बलात्कारियों को पुलिस का बड़ा संदेश,इज्जत लूटोगें तो होगा यही हश्र।शोसल मीडिया पर हो रही तारीफ,रुद्रपुर पुलिस की कार्यवाही बनेंगी नज़ीर।
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में युवती से गैंगरेप प्रकरण में पुलिस की कार्यवाही आज खूब चर्चा में रही। सुबह होती ही मुठभेड़ खबर सुर्खियों बनी तो फिर दोपहर बाद आरोपियों के भगाने की कोशिश के बाद हुए घटनाक्रम ने बलात्कारियों और अपराधियों में बड़ा संदेश गया है। पुलिस की यह कार्रवाई आने वाले समय में नजीर के रुप में पेश होगी।शोसल मीडिया पर पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर तारीफ हो रही है।
https://www.facebook.com/share/r/1JDeypSDyq/
ऊपर दिए लिंक में सुनिए एसएसपी अजय गणपति की पूरी बात
गौरतलब कि चार दिन पहले रुद्रपुर में साथी के साथ टहलने निकली एक युवती ने तीन लोगों पर अगवा कर गैंगरेप का आरोप लगाया था। जिसके एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल मामला दर्ज कराने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया था, नतीजा यह रहा कि पुलिस ने लगभग 48 घंटे के भीतर ही मुठभेड़ के बाद गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष,जोगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 24 वर्ष,रविंदर पुत्र फुम्मन सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया, मुठभेड़ में गुरबाज पैर में गोली लगने के बाद घायल हुआ था,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधर पुलिस पकड़े गए जोगा सिंह और रविंद्र को लेकर घटना स्थल पर क्राइम करने ले गई, बताया जा रहा कि लौटते समय पुलिस की गाड़ी रुद्रपुर में काशीपुर बायपास रोड पर खराब हो गई, पुलिस दोनों आरोपियों को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर रहे थी,तभी दोनों भाग खड़े हुए, पुलिस ने दोनों को पीछा करके दबोचा लिया,इस दौरान पुलिस ने दोनो की जमकर खबर भी, आरोपियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा भी देखने लायक था,लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे।
यह पूरा मामला शोसल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें लोग पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे,तो आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
इधर उत्तराखंड के अपराधियों और बलात्कारियों के खिलाफ हुई अब तक खबर पर नज़र दौड़ाएं तो रुद्रपुर की यह की कार्यवाही सबसे बड़ी बताई जा रही। इससे पहले इनकाउंटर या मुठभेड़ की कार्यवाही तो होती रही है, लेकिन बीच सड़क पर अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्यवाही पहली बार देखने को मिली है। जिससे आने वाले समय में किसी महिला की अस्मत लूटने से पहले हर कोई जरुर सोचेगा,हर अपराधी के जिहान में रुद्रपुर पुलिस की यह कार्रवाई जरूर उदाहरण के रुप बैठक जायेंगी, कि यदि उसने ऐसी ग़लती की तो उसके साथ भी ऐसा हो सकता है।
हालिकी पुलिस की कुछ नासमझी से इस बड़ी कार्यवाही पर कुछ सवाल भी खड़े होते नजर आए, ऐसे सवाल आगे खड़े हो इसके लिए पुलिस अधिकारियों को मंथन करने की जरूरत है। क्योंकि कभी कभी बड़ी सफलता पर छोटी-छोटी गलतियां भारी पड़ जाती है समाज में रहने वाला हर व्यक्ति चाहता है कि हम मुक्त समाज हो, अपराधियों और बलात्कारियों के खिलाफ सख्त से सख्त की जानी चाहिए।
