भाजपा के मंडल महामंत्री सोनू भी होंगे महापौर के दावेदार।बाजार क्षेत्र में मानें जाते हैं भाजपा के मजबूत स्तंभ।विधायक शिव अरोरा के करीबियों में होती गिनती
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। छात्र राजनीति से मुख्य राजनीति में आए भाजपा के मंडल महामंत्री सोनू अनेजा भी निकाय चुनाव में सामान्य सीट होने पर महापौर के दावेदार होंगे।सोनू भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं।
छात्र राजनीति से भाजपा में आए सोनू 2008,13 और 18 में मुख्य बाजार से पाषर्द रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनू ने पार्टी प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लड़ाया था तो 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने विधायक शिव अरोरा के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी, सोनू ने चुनाव के दौरान बागी हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ भी जमकर मोर्चा खोला था।
इस बार निकाय चुनाव में रुद्रपुर नगर निगम से उनकी दावेदारी काफी मजबूत है,सोने कि मानें तो उन्हें पाषर्द रहते शहर में विकास की गंगा वहां दी है, कोर्ट के आदेश पर जब मुख्य बाजार में तोड़फोड़ हुई थी तब शहर वीरान हो गया था, उन्होंने उनके प्रयासों से सरकार शहर सड़क और नालियों के लिए करोड़ रुपए मंजूर किए थे,भगत सिंह चौक, गांधी पार्क भी उन्हीं के प्रयास से विकसित हुए है,शहर के फुटपाथ,जल निकासी की नालियों पर भी काम हुआ है। सोनू की मानें तो उनके पास विकास का विजन है, पार्टी ने यदि टिकट दिया तो वह महापौर बनकर पूरे शहर का कायाकल्प करके दिखायेंगे। निगम के बजट के साथ अन्य मदो से शहर में विकास के कार्ये किए जायेंगे