रुद्रपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल,एक की मौत
नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चार लोगों को घायल हो गए । इनमें से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। तीन घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 22 निवासी महेंद्र (45) शादियों में कैटरिंग का काम करते थे। शनिवार को वह महेंद्र गंगापुर रोड स्थित एक काॅलोनी में हुए शादी कार्यक्रम में गए थे। रविवार तड़के ढाई बजे वे रामपुर के शाहजहांपुर निवासी शैलेंद्र की बाइक पर लौट रहे थे। बाइक पर रेखा और नीलम निवासी शाहजहांपुर भी थीं।
गंगापुर मोड़ स्थित काशीपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां डाॅक्टर ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। महेंद्र की एक बेटी और दो बेटे हैं।
एसएचओ के अनुसार टक्कर मारने वाला बड़ा वाहन लग रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।