Latest:
उधमसिंह नगर

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्मार्ट मीटर पर सरकार की स्थिति की साफ!अपने खटीमा आवास पर लगवाया स्मार्ट मीटर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा भी लगवा चुके हैं स्मार्ट मीटर

नरेन्द्र राठौर( खबर धमाका)।- एक तरफ सूबे में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का कांग्रेस जहां विरोध कर रही वहीं सूबे के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निजी आवास नगला तराई मे स्मार्ट मीटर लगवाकर सरकार इरादा साफ कर दिया है।

शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया की मौजूदगी में अपने नगरा तराई स्थिति आवास पर स्मार्ट लगवा लिया है।जिसकी फोटो भी सूचना विभाग के माध्यम से जारी की गई है। जनपद में इससे पहले रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा भी अपने आवास पर स्मार्ट मीटर लगवा चुके हैं। हालांकि कांग्रेस के विरोध के चलते अभी भाजपा के अन्य विधायक, महापौर, पालिकाध्यक्ष व अन्य नेता अभी स्मार्ट मीटर को लेकर वेट एंड वाच की स्थिति में है। इधर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर स्मार्ट मीटर लगवाकर कर सरकार की स्थिति साफ कर दी है।
इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एoसीo विद्युत एस सी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
————————————————-

error: Content is protected !!