24 घंटे में एसटीएफ-रुद्रपुर पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता।03 लोडेड अवैध तमंचों व कारतूसों के साथ 02 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार।कल से अब तक की कार्यवाई में एसटीएफ ने 03 कुख्यात अपराधियों को दबोचकर 06 अवैध तमंचे व 21 कारतूस बरामद किये।यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय गैंग का नेटवर्क ध्वस्त।

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका) । उत्तराखण्ड में एसटीएफ की टीम ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना रुद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में 02 शातिर अपराधियों को 03 अवैध तमंचों (.315 बोर) व 10 जिन्दा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा लगातार 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध हथियारों के नेटवर्क पर जोरदार प्रहार किया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान
✔ भारी मात्रा में अवैध हथियार व गोलाबारूद बरामद किये गये
✔ यूपी-उत्तराखण्ड बॉर्डर पर सक्रिय दो आपराधिक गैंगों का नेटवर्क ध्वस्त किया गया
✔ कुमायूँ क्षेत्र में संभावित कई बड़ी आपराधिक वारदातों को समय रहते विफल किया गया
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिन पर दोनों राज्यों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पूछताछ के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे भी बड़ी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गये हैं,
राज्य एसटीएफ द्वारा राज्य में सक्रिय गैंगस्टरों, अपराधियों तथा जेलों में निरुद्ध कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी:
गिरफ्तार अभियुक्त
जितेन्द्र वीरत चौधरी पुत्र रामचन्द्र चौधरी
निवासी – सुभाषनगर डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उ0प्र0)।
सुमित राठौर पुत्र जसवन्त सिंह
निवासी – आजादनगर, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड)
________________________________________
एसटीएफ टीम
1. निरीक्षक एमपी सिंह
2. उ0नि0 बृजभूषण गुररानी
3. उ0नि0 प्रकाश भगत
4. हे0का0 गोविन्द बिष्ट
5. हे0का0 जगपाल सिंह
6. हे0का0 संजय कुमार
7. हे0का0 गुरवंत सिंह
8. हे0का0 मोहित वर्मा
________________________________________
थाना रुद्रपुर पुलिस टीम
1. निरीक्षक मनोज रतूड़ी
2. उ0नि0 मोहन जोशी
3. कानि0 नवीन गिरि
4. कानि0 चालक मोहन प्रकाश
