डिबडिबा का शूटर रुद्रपुर में तीन तंमचो और 11 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मिली सफलता।307 के मुकदमे में था फरार,अभियुक्त के ऊपर यूपी-उत्तराखण्ड में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, बलवा इत्यादि के 01 दर्जन आपराधिक मुकदमें।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। हत्या के प्रयास के मामले में ऊधमसिंहनगर और रामपुर में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे डिबडिबा के शूटर को एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस ने तीन तमंचों और 11 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रामपुर, ऊधमसिंहनगर में पहले ही एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह एसटीएफ के अन्तर्गत एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा आज थाना रुद्रपुर की टीम को साथ लेकर अभियुक्त सन्दीप चौहान पुत्र तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उ0प्र0 को थाना रुद्रपुर क्षेत्र से 03 अवैध तमंचे व 11 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रकरणः- उक्त मामले में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि राज्य एस.टी.एफ. द्वारा सक्रिय गैंग एवं जेलो में निरूद्ध कुख्यात अपराधियों व गैंगस्टरों की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाती है। आज दिनांक 12/03/2026 को इसी क्रम में एक अपराधी सन्दीप चौहान पुत्र तेजपाल चौहान निवासी मलिक फार्म, डिबडिबा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर उ0प्र0 को 03 लोडेड तमंचों व 11 कारतूस के साथ रुद्रपुर थानान्तर्गत गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अपराधी की दूसरे गैंग के साथ चल रही रंजिश के चलते अपना एक गैंग संचालित कर वारदात की फिराक में घूम रहा था एसटीएफ को वारदात की आशंका के होने का सटीक इनपुट मिलने पर मेरे द्वारा टीम को कार्यवाही का आदेश दिया गया जिस पर टीम द्वारा घेराबन्दी करके कार्यवाही की गयी तो गैंग का सरगना सन्दीप उर्फ सनिया पकड़ा गया और कुछ अपराधी भागने में सफल रहे, तथा मौके से भारी मात्रा में लोडेड हथियार व जिन्दा कारतूस बरामद हुए। अब तक की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ कुछ दिनों से दूसरे पक्ष की हत्या करने फिराक में था मौका मिलते ही या आमना-सामना होते ही हम उन पर गोली चलाते। इस प्रकार एसटीएफ की सक्रियता व सटीक मुखबिरी से बड़ी घटना होने से बची है। इस प्रकरण में कहां-कहां घटना के तार जुड़े है के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः
1. 739 / 2016 बिलासपुर रामपुर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 धारा 3(1) Chargesheeted
2 155 / 2023 बिलासपुर रामपुर IPC धारा 323, 336, 352, 504, 506 Chargesheeted
3 200 / 2023 बिलासपुर रामपुर IPC धारा 413, 414 Chargesheeted
4 146 / 2024 बिलासपुर रामपुर आर्म्स एक्ट धारा 25, 27, 3 तथा IPC 307, 34 Chargesheeted
5 310 / 2024 बिलासपुर रामपुर आर्म्स एक्ट 25, 3 तथा BNS 2023 धारा 109(1), 324(2), 332(b) Chargesheeted
6 204 / 2025 बिलासपुर रामपुर BNS 2023 धारा 115(2), 126(2), 351(2), 352 Chargesheeted
7 290 / 2025 बिलासपुर रामपुर आर्म्स एक्ट धारा 25, 3 Chargesheeted
8 003 / 2026 बिलासपुर रामपुर BNS 2023 धारा 109(1), 115(2), 118(1), 126(2), 190, 191(2), 191(3), 352 Pending
9 0058/2026 बिलासपुर रामपुर BNS 2023 धारा 109(1), 190, 191(2), 191(3), 351(3), 352 Pending
10 91/2026 रुद्रपुर उ0सि0 नगर BNS 109/191(2),191(3),3(5) 351(3) Pending
टीमः उत्तराखण्ड STF
1. निरीक्षक एमपी सिंह, 2. उ.नि. बृजभूषण गुररानी
3. उ.नि. प्रकाश भगत 4. हे.का. गोविन्द बिष्ट
5. हे.का. जगपाल सिंह 6. हे.का. संजय कुमार
7. हे.का. गुरवंत सिंह
*थाना रुद्रपुर टीम*
1. निरीक्षक मनोज ratudi
2.उ0नि0 अनिल जोशी
3.अ0उ0नि0 अमित कुमार
4. कानि0 हरीश बिष्ट
5. कानि0 ताजवीर शाही
6. कानि0 दीपचन्द पाटनी
7. कानि0चालक नरेश जोशी
