2027 चुनाव से पहले सरकार कर सकती है आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों कुछ मनोकामनाएं पूरी। *बाजपुर में आयोजित उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के 12वें प्रदेश अधिवेशन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दिए संकेत*
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित श्रीराम जानकी मंडप में आयोजित उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के 12वें प्रदेश अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा सम्मिलित हुई, उन्होंने आंगनबाड़ी बहनों से संवाद किया।
कार्यक्रम में बहनों को संबोधित करते हुए श्रीमती रेखा आर्य ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उनके हितों की रक्षा और समृद्धि के लिए निरंतर कदम उठा रही है।
मानदेय वृद्धि: हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को बढ़ाने के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। बहुत जल्द ही आप सभी को इस संबंध में एक सुखद और बड़ी खबर मिलेगी।
पदोन्नति (प्रमोशन): कार्यकर्ताओं की वर्षों पुरानी मांग को सम्मान देते हुए हमारी सरकार ने पदोन्नति के जरिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर बनाने की शुरुआत पहले ही कर दी है।
सेवानिवृत्ति राशि में बढ़ोतरी: रिटायरमेंट के समय मिलने वाली एकमुश्त धनराशि को भी बढ़ाया जा रहा है, ताकि भविष्य में आपको मजबूत वित्तीय सहारा मिल सके।
पेंशन योजना पर तैयारी: हमारी सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन देने की योजना पर भी गंभीरता से काम कर रही है। जल्द ही वर्ष 2026 में इस ऐतिहासिक निर्णय पर मुहर लग जाएगी।
अधिवेशन के दौरान संघ के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं व सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके सकारात्मक व शीघ्र समाधान का पूरा आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय मंत्री सुश्री अंजलि पटेल जी, क्षेत्र संगठन मंत्री श्री अनुपम जी, मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश जोशी जी, महामंत्री श्री सुमित सिंघल जी, राज्य मंत्री श्री मनजीत सिंह राजू जी, श्रीमती भगवती बिष्ट जी, श्रीमती रेणु खोलिया जी सहित अनेक गणमान्य जन एवं आंगनबाड़ी बहनें उपस्थित रहीं।
#womens #womenempowerment Ministry of Women & Child Development, Government of India
