*जुलूस में हथियार लहराने वालों की धड़पकड़ शुरू,तीन गिरफ्तार, धारदार हथियार व बाइक बरामद* *16 अगस्त को ट्रांजिट कैंप के श्याम टाकीज रोड की वीडियो हुई थी वायरल*
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में जुलूस के दौरान हथियार लहराने वाले लोगों की पुलिस ने धड़पकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन जुलूस में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो अदद अवैध नाजायज कापा व एक अदद अवैध चाकू व बाइक बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 16 अगस्त 2026 को थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि दिनांक 15 अगस्त 2026 को रुद्रपुर क्षेत्र में जलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा हाथों में अवैध हथियार लहराए गए थे तथा उनमें से कुछ व्यक्ति मोदी मैदान के पास मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आंचल दूध की दीवार के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्त अभिषेक उर्फ कालू के कब्जे से एक फोल्डिंग मछलीनुमा चाकू, , बरामद हुआ। वहीं अभियुक्तणो राजीव पुत्र कैलाश साहनी, हर्ष उर्फ भोला पुत्र गाया साहनी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखे गए दो अवैध कापे, भी बरामद किए गए। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 4/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद हथियारों को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या UK-06-BM-7423 के आवश्यक कागजात मौके पर प्रस्तुत न किए जाने पर उसे भी नियमानुसार MV ACT के तहत सीज किया गया।अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध मे दिनाक 15/08/2026 को कार्यवाही करते हुए एक वाहन डीजे को भी सीज किया गया और 03 व्यक्तियो के 172 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया है और उक्त घटना के सम्बन्ध मे विडीयो फुटेज के आधार पर आरोपीयो की तलाश कर नियमुनुसार कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार अभियुक्त
1. राजीव पुत्र कैलाश साहनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी, रुद्रपुर उधम सिह नगर ।
2. हर्ष उर्फ भोला पुत्र गाया साहनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी, रुद्रपुर उधम सिह नगर ।
3. अभिषेक उर्फ कालू पुत्र हरीश चन्द, उम्र 21 वर्ष, निवासी दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी, उधम सिह नगर रुद्रपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक घर्मवीर सौलकी
उपनिरीक्षक महेश काण्डपाल,
अपर उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश बबाढ़ी,
हेड कांस्टेबल अनिलकुमार,
कांस्टेबल हिमांशु कुमार,थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद ऊधम सिंह नगर।
