Latest:
उधमसिंह नगर

*ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस की कार्यवाही दो अभियुक्तगणों को 21 दुर्लभ प्रजाति इण्डियन सॉफ्टशेल (निलसोनिया गेंगटिका) , (लिससेमिस पंक्टाटा) के साथ गिरफ्तार किया गया*

रुद्रपुर(खबर धमाका)।  प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक *16/08/2026* सघन चैकिंग अभियान चालते हुए *गदरपुर मोतियापुर हाईवे* *पर पानी की टंकी के पास* दो अभियुक्तगणो को *मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस बरंग काला रजि0नं0 UP22AN-1668 व चैसिस नम्बर-MBLHAW094KHD72885* में परिवहन करते *21 अदद दुर्लभ प्रजाति इण्डियन सॉफ्टशेल (निलसोनिया गेंगटिका) , (लिससेमिस पंक्टाटा)कछुओ* के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा इन कछुवों को दडियाल कोसी नदी में धीमर (मछवारों) से जाना जिनका नाम पता नही जानना बताया गया। उपरोक्त अभियुक्त गण को जुर्म अपराध धारा 9/51/48A वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम-1972 से अवगत कराते हुए हस्बव कायदा गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर *मु0 FIR NO-204/ 2026 , अन्तर्गत धारा 9/51/48A वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम-1972* का अभियोग पंजीकृत किया गया । माननीय न्याायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण*

1- कमल पुत्र मुकेश निवासी इन्द्रा विकास कालोनी, फत्तावाला, दडियाल थाना टांडा, रामपुर उ0प्र0 उम्र 27 वर्ष

2- गोपाल सिह पुत्र लल्लू निवासी इन्द्रा विकास कालोनी, फत्तावाला, दडियाल थाना टांडा, रामपुर उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष

*बरामदगी का विवरण*

(01) 21 कुछुये (छोटे व बडे)

(02) घटना में प्रयुक्त एक अदद एक मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस बरंग काला रजि0नं0 UP22AN-1668 व चैसिस नम्बर-MBLHAW094KHD728

 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*                                                                                                        1.उ0नि0  प्रदीप शर्मा 2- अपर उ0नि0  रमेश चन्द्र बिष्ट 3. कानि0 121 सीपी राजेन्द्र सिंह बिष्ट

4- कानि0 65 सीपी मोहन भट्ट

5-हो0गा0 दीपक शर्मा 6- संविदा चालक राजेश कुमार