कप्तान के आदेश पर सड़क पर उतरी ऊधमसिंहनगर पुलिस* *08 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक जनपदभर में चले विशेष यातायात अभियान में 3,985 कार्यवाहियां गई तथा 134 वाहन सीज किए गए।*
रुद्रपुर(खबर धमाका)। एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति महोदय के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में दिनांक 08.08.2026 से 14.08.2026 तक जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों, यातायात पुलिस एवं सीपीयू द्वारा विशेष यातायात अभियान चलाया गया।
*इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए 3,985 कार्यवाहियां की गईं तथा 134 वाहन सीज किए गए।*
*यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई प्रमुख कार्रवाई*
*अभियान के दौरान जनपद पुलिस द्वारा—*
➡️ तीन सवारी के 700 चालान
➡️ ओवर स्पीड के 175 चालान
➡️ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 214 चालान
➡️ रेश/स्टंट ड्राइविंग के 170 चालान
➡️ नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर 38 चालान
➡️ ड्रंक ड्राइविंग के 17 चालान
➡️ अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2,537 चालान
➡️ कुल 134 वाहन सीज किए गए।
*थाना/यातायात इकाईवार कार्रवाई का विवरण*
*कोतवाली जसपुर:*
➡️ तीन सवारी के 10, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के 11, मोबाइल प्रयोग का 1, ड्रंक ड्राइविंग का 1 तथा 90 अन्य चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 19 वाहन सीज किए गए। कुल 132 कार्यवाहियां।
*कोतवाली कुंडा:*
➡️ तीन सवारी के 9, ओवर स्पीड का 1, मोबाइल प्रयोग के 3, ड्रंक ड्राइविंग का 1 तथा 67 अन्य चालान किए गए। 12 वाहन सीज किए गए। कुल 93 कार्यवाहियां।
*कोतवाली काशीपुर:*
➡️ तीन सवारी के 49, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के 11, मोबाइल प्रयोग के 25, स्टंट ड्राइविंग के 24 तथा 194 अन्य चालान किए गए। 24 वाहन सीज किए गए। कुल 327 कार्यवाहियां।
*कोतवाली आईटीआई:*
➡️ तीन सवारी के 29, मोबाइल प्रयोग के 2, स्टंट ड्राइविंग के 36 तथा 83 अन्य चालान किए गए। 6 वाहन सीज किए गए। कुल 156 कार्यवाहियां।
*कोतवाली बाजपुर:*
➡️ तीन सवारी के 11, मोबाइल प्रयोग के 3, स्टंट ड्राइविंग के 7, ड्रंक ड्राइविंग का 1 तथा 36 अन्य चालान किए गए। 2 वाहन सीज किए गए। कुल 60 कार्यवाहियां।
*थाना केलाखेड़ा:*
➡️ तीन सवारी के 6, नाबालिग का 1, मोबाइल प्रयोग का 1, स्टंट ड्राइविंग के 4, ड्रंक ड्राइविंग के 5 तथा 39 अन्य चालान किए गए। 1 वाहन सीज किया गया। कुल 57 कार्यवाहियां।
*कोतवाली गदरपुर:*
➡️ तीन सवारी के 23 तथा 16 अन्य चालान किए गए। 2 वाहन सीज किए गए। कुल 41 कार्यवाहियां।
*थाना दिनेशपुर:*
➡️ तीन सवारी के 29, नाबालिग का 1, मोबाइल प्रयोग के 20, स्टंट ड्राइविंग के 4 तथा 136 अन्य चालान किए गए। 4 वाहन सीज किए गए। कुल 194 कार्यवाहियां।
*कोतवाली पंतनगर:*
➡️ तीन सवारी के 40 तथा 362 अन्य चालान किए गए। कोई वाहन सीज नहीं किया गया। कुल 402 कार्यवाहियां।
*कोतवाली ट्रांजिट कैंप:*
➡️ तीन सवारी के 2, स्टंट ड्राइविंग के 2, ड्रंक ड्राइविंग के 6 तथा 34 अन्य चालान किए गए। 5 वाहन सीज किए गए। कुल 49 कार्यवाहियां।
*कोतवाली रुद्रपुर:*
➡️ तीन सवारी के 8, स्टंट ड्राइविंग का 1, ड्रंक ड्राइविंग का 1 तथा 18 अन्य चालान किए गए। 1 वाहन सीज किया गया। कुल 29 कार्यवाहियां।
*कोतवाली किच्छा:*
➡️ तीन सवारी के 5, मोबाइल प्रयोग के 4, स्टंट ड्राइविंग के 6 तथा 128 अन्य चालान किए गए। 6 वाहन सीज किए गए। कुल 149 कार्यवाहियां।
*थाना पुलभट्टा:*
➡️ तीन सवारी के 5, मोबाइल प्रयोग का 1 तथा 16 अन्य चालान किए गए। 3 वाहन सीज किए गए। कुल 25 कार्यवाहियां।
*कोतवाली सितारगंज:*
➡️ तीन सवारी के 181, नाबालिग के 4, मोबाइल प्रयोग के 25, स्टंट ड्राइविंग के 52, ड्रंक ड्राइविंग का 1 तथा 227 अन्य चालान किए गए। 17 वाहन सीज किए गए। कुल 507 कार्यवाहियां।
*कोतवाली नानकमत्ता:*
➡️ तीन सवारी के 6, ओवर स्पीड का 1, मोबाइल प्रयोग का 1, स्टंट ड्राइविंग का 1 तथा 48 अन्य चालान किए गए। 1 वाहन सीज किया गया। कुल 58 कार्यवाहियां।
*कोतवाली खटीमा:*
➡️ तीन सवारी के 25, ओवर स्पीड के 8, मोबाइल प्रयोग के 7, स्टंट ड्राइविंग के 2 तथा 70 अन्य चालान किए गए। 13 वाहन सीज किए गए। कुल 125 कार्यवाहियां।
*थाना झनकइया:*
➡️ तीन सवारी के 21, मोबाइल प्रयोग के 6 तथा 84 अन्य चालान किए गए। कोई वाहन सीज नहीं किया गया। कुल 111 कार्यवाहियां।
*यातायात पुलिस रुद्रपुर:*
➡️ तीन सवारी के 33, नाबालिग के 4, ओवर स्पीड के 99, मोबाइल प्रयोग के 17, स्टंट ड्राइविंग के 9, ड्रंक ड्राइविंग का 1 तथा 243 अन्य चालान किए गए। 7 वाहन सीज किए गए। कुल 413 कार्यवाहियां।
*यातायात पुलिस काशीपुर:*
➡️ तीन सवारी के 103, नाबालिग के 5, ओवर स्पीड के 16, मोबाइल प्रयोग के 18, स्टंट ड्राइविंग के 8 तथा 263 अन्य चालान किए गए। 4 वाहन सीज किए गए। कुल 417 कार्यवाहियां।
*सीपीयू रुद्रपुर:*
➡️ तीन सवारी के 30, नाबालिग का 1, मोबाइल प्रयोग के 5, स्टंट ड्राइविंग के 2 तथा 208 अन्य चालान किए गए। 7 वाहन सीज किए गए। कुल 253 कार्यवाहियां।
*सीपीयू काशीपुर:*
➡️ तीन सवारी के 75, ओवर स्पीड के 50, मोबाइल प्रयोग के 75, स्टंट ड्राइविंग के 12 तथा 175 अन्य चालान किए गए। कोई वाहन सीज नहीं किया गया। कुल 387 कार्यवाहियां।
*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना ऊधमसिंहनगर पुलिस की प्राथमिकताओं में है। यातायात नियमों का पालन स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ओवर स्पीड एवं स्टंट ड्राइविंग से बचने तथा नाबालिगों को वाहन न चलाने देने की अपील की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा आगे भी लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
