Latest:
उधमसिंह नगर

नशे की तस्करी में दो सगे भाई गिरफ्तार। एएनटीएफ व पुलिस के संयुक्त चैकिंग अभियान में मिली सफलता

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शनों के साथ दो सगे भाइयों की गिरफ्तारी हुई।                                                                             कोतवाली रुद्रपुर के बरिष्ट एस आई केही आर्य के मुताबिक एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ ऊधम सिंह नगर टीम के संयुक्त चैकिंग के दौरान सिब्बल सिनेमा के सामने खाली मैदान रुद्रपुर से दो सगे भाई अभियुक्तगण : मोहम्मद्दीन उर्फ मामू उर्फ मुल्लाजी मुरादाबाद वाले पुत्र घसीटा निवासी सुभाष कॉलोनी रूद्रपुर 2. नन्हे पुत्र घसीटा निवासी भूतबंगला रुद्रपुर को 177 प्रतिबन्धित इन्जेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। प्रतिबन्धित इन्जेक्शन के सम्बन्ध में पूछा तो अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम दोनो यह प्रतिबन्धित इन्जेक्शन मुरादाबाद उ0प्र0 से लेकर आते हैं और रुद्रपुर व ट्रांज़िट कैम्प क्षेत्र में उचित दामों में बेचते हैं। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली रुद्रपुर में FIR NO. 04/2023 धारा 8/22 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

*

error: Content is protected !!