उत्तराखंड

भाजपा के प्रचार-प्रसार वैन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी।हर विधानसभा में घर घर लोगों को देंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी। अभियान के श्याम अग्रवाल प्रभारी,भारत भूषण चुघ बने हैं सह प्रभारी

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)।  देहरादून में भाजपा के मीडिया प्रचार-प्रसार वैन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वैन विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को सरकार की योजनाओं जानकारी देगी, साथ ही उनका सुझाव भी लेगी।

भाजपा प्रचार वैन का प्रदेश प्रभारी श्याम अग्रवाल व सह प्रभारी भारत भूषण चुघ को बनाया गया। दोनों ने बताया कि प्रदेश में सरकार की योजनाओं और लोगों के सुझाव लेने के लिए सरकार की तरफ से मीडिया प्रचार वाहन जनता तक भेजने का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्रों में दो विधानसभा में एक व मैदानी क्षेत्र में तीन विधानसभा क्षेत्रों में एक वाहन लोगों के घर तक पहुंचेगा। श्री चुघ ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारियों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है‌, लेकिन जानकारी के आभाव में लोग इसका लाभ नहीं मिल पाता है।

देहरादून में प्रचार प्रसार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएम पुष्कर सिंह,साथ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अभियान के प्रभारी श्याम अग्रवाल,सह प्रभारी भारत भूषण चुघ 

राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी के आभाव में जो लोग योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं, उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए मीडिया प्रचार वाहन घर घर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका फायदा सभी जरुर मिलेगा।
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी,उत्तराखंड प्रभारी दुष्शत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, नरेश बंसल, महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,मीडिया प्रचार प्रसार वाहन के प्रदेश प्रभारी श्याम अग्रवाल,प्रदेश सह प्रभारी भारत भूषण चुग,प्रदेश महामंत्री अदिति कुमार, सिद्धार्थ अग्रवाल, विशाल गुप्ता आदि मौजूद थे‌।