Latest:
उधमसिंह नगर

एसएसपी ने बगवाड़ा मंडी में स्ट्रन्ना रूम का किया निरीक्षण। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर (खबर धमाका) । एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वगवाड़ा रुद्रपुर पर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। वगवाडा मंडी में ही मतदान के बाद ईवीएम को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के वीच स्ट्रांग रूम में विधानसभावार रखा जाएगा।

एसएसपी ने बगवाड़ा मंडी में स्ट्रन्ना रूम का किया निरीक्षण। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश

बागबाडा मंडी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जानकारी लेते एसएसपी मंजूनाथ टीसी 

शनिवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी पुलिस टीम के साथ वगवाडा मंडी में पहुंचे, जहाँ उन्होने मतपेटियां रखने के वनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया, इसी केंद्र पर मतगणना केंद्र पर गिनती होगी। मौके पर एसएसपी ने वगवाड़ा में सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। एसएसपी ने वताया कि मतदान की समाप्ति के वाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा करेगी। इसकी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जाएगा, वहीं राजनीतिक दलो के प्रतिनिधि भी निगरानी में रहेंगे। स्ट्रांग रूम में अनश्चित लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम को सील किया जाएगा। ईवीएम स्ट्रांग रूम में विधानसभावार रखे जायेंगे। सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी होगी। फोर्स की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो।