Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर की सिंह कालौनी में लावारिस मिली बच्ची प्रकरण में गवाह ने लगाकर पुलिस चौकी बुलाकर पर मार-पीट का आरोप।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। सिंह कॉलोनी में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची की मौत के मामले में अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में गवाही देने के लिए जबरन आदर्श कॉलोनी चौकी बुलाए गए एक व्यक्ति ने दो पुलिसकर्मियों पर उसके साथ जमकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परशुराम ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ अपनी पीड़ा सुनाते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। गौरतलब है कि बीती 17 अक्टूबर को सिंह कॉलोनी स्थित चर्च के पास एक कार के पहिए के नजदीक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली थी। दर्पण न्यूज की खबर वायरल होने के बाद बच्ची को गोद लेने के लिए कई परिवारों ने भी इच्छा जताई थी। लेकिन उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आसपास रहने वाले एक डॉक्टर, चर्च के पादरी और डॉक्टर के यहां काम करने वाली महिला के पति परशुराम को गवाह बनाया गया था। पुलिस ने डॉक्टर,पादरी से तो गवाही उनके आवास पर जाकर ले ली, मगर परशुराम के अनुसार पुलिस ने उसे मामले में गवाही देने के लिए चौकी बुलाया था। दीपावली और छठ पूजा के त्योहार के चलते वह अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। वापस लौटने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया तो उसे आदर्श कॉलोनी चौकी आने के लिए कहा गया। आरोप है कि चौकी के दो पुलिसकर्मियों ने उसे जबरन चौकी बुलाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। मामले को लेकर मंगलवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ परशुराम ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यदि पुलिसकर्मियों पर लगाए गए मारपीट के आरोप सही हैं तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले से पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Advertisement