Latest:
उधमसिंह नगर

गाजियाबाद के गैंग ने की थी ऊधमसिंहनगर की शराब की दुकानों में चोरी। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने किया खुलासा, गैंग के मुख्य सरगना खुश मोहम्मद को पुलभट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार,बलेनो कार बरामद।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के विभिन्न थानों क्षेत्र में 31 अक्टूबर की रात्री शराब की दुकानों के ताले काटकर चोरी करने वाले गैंग का पुलभट्टा पुलिस ने खुलासा करते हुए गैंग के सरगना को घटना में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

थाना पुलभट्टा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर अंग्रेजी शराब की दुकान के लाइसेंस धारी श्री मुन्ना सिंह पुत्र स्वर्गीय हंसराज ने थाने पर आकर तहरीर दी की रात्रि के समय उनके अंग्रेजी शराब के ठेके के तालों को तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा नगदी चोरी कर ली गई है ।

उक्त तहरीर पर थाना पुलभट्टा पर मुकदमा अपराध संख्या 183 / 2026 धारा 305 / 331(4 ) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया।

 

उक्त अभियोग की विवेचना प्रारंभ की गई तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 31 अक्टूबर 2026 की रात्रि में उक्त गैंग द्वारा थाना सितारगंज, थाना पूलबट्टा, थाना किच्छा कोतवाली ट्रांजिट कैंप और कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शराब के ठेकों के ताले तोड़कर चोरी की घटना की गई है।

उक्त चोरी की घटनाओ के खुलासे के लिए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर महोदय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा सभी थानों के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए तो ज्ञात हुआ कि सभी चोरी की घटनाएं एक ही गैंग द्वारा की गई है और सभी चोरी की घटना में मारुति सुजुकी बलेनो कार का प्रयोग हुआ है तथा यह भी ज्ञात हुआ कि उक्त बलेनो कार सवार गैंग के सदस्यों द्वारा हल्द्वानी जनपद नैनीताल में भी दुकान में चोरी की घटना की है।

टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों के फोटोग्राफ्स तैयार किए गए तथा आसपास के सरहदी जनपदों और उत्तर प्रदेश में भी फोटो वितरित किए गए। टीम को यह ज्ञात हुआ कि उक्त चोरी की घटना को करने वाले अपराधी जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के अपराधी हैं इस पर उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश भेजा गया टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त घटना को करने वाले मुख्य षड्यंत्रकारी अभियुक्त खुश मोहम्मद उर्फ खुशी पुत्र स्वर्गीय सूक्खे उर्फ जरीफ निवासी भोजपुर थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद UP को गाजियाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।

अभियुक्त खुश मोहम्मद उर्फ खुशी के कब्जे से उक्त घटना में शामिल बलेनो कर भी बरामद हुई है।

अभियुक्त खुश मोहम्मद उर्फ खुशी ने पूछताछ पर बताया कि यह शराब की दुकानों में चोरी मेरे भाई आस मोहम्मद उर्फ आंसू और उसके दोस्त कार्तिक शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा , अतुल त्यागी पुत्र सुरेंद्र त्यागी निवासी गाजियाबाद ने की है

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता* –

खुश मोहम्मद उर्फ खुशी पुत्र स्वर्गीय सुख उर्फ जरीफ निवासी ग्राम भोजपुर थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

*बरामदगी* –

घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी बलेनो कार व नकदी लगभग ₹4000।

अभियुक्त गणों पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं जिनका विवरण प्राप्त किया जा रहा है* ।

गिरफ्तारी टीम

उप निरीक्षक ओमप्रकाश नेगी के नेतृत्व में थाना पुलभट्टा व SOG की संयुक्त पुलिस टीम।

Advertisement