उत्तराखंड

सीएम धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर चमोली के थराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा

रुद्रपुर(खबर धमाका)। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर इस क्षेत्र में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

थराली सहित अन्य आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों हेतु ₹5 लाख की सहायता राशि एवं मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख का मुआवज़ा तत्काल प्रभाव से जारी करने के निर्देश दिए। स्यानाचट्टी से पानी की निकासी जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई भी कोताही न बरतने और प्रभावित परिवारों को त्वरित व समुचित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।हाल में आई आपदाओं के पैटर्न के अध्ययन के लिए प्रतिष्ठित एजेंसियों के विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों की एक कमेटी गठित कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए।